NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके
    अगली खबर
    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके
    आई फ्लू से बचाव के तरीके

    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके

    लेखन गौसिया
    Jul 30, 2023
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    देश में मानसून में आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसे गुलाबी आंख या लाल आंख के रूप में भी जाना जाता है।

    ऐसे में आंख से जुड़ी इस समस्या से बचाव के लिए लोगों को लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

    आइये आज हेल्थ टिप्स में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आई फ्लू के संक्रमण से बचा जा सकता है।

    जानकारी

    बारिश के मौसम में अधिक होती है यह समस्या

    आई फ्लू आंखों का संक्रमण है, जिसके कारण आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। यह समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलती है और यह आमतौर पर गंदगी, धूल-मिट्टी आदि की वजह से होने वाली एलर्जी के कारण होती है।

    #1

    व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें 

    आई फ्लू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना है।

    इसके लिए नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, खासकर सार्वजनिक वस्तुओं को छूने के बाद, भोजन के समय और शौचालय के इस्तेमाल के बाद।

    अपने पास हैंड सैनिटाइजर हमेशा साथ में रखें और दूषित सतहों या रेलिंग वगैरह को छूने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल करें।

    ऐसा करने से आप इसके संक्रमण से बच सकते हैं।

    #2

    आस-पास साफ-सफाई रखना है जरूरी 

    किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई के टिप्स अपनाना बहुत जरूरी है।

    अगर आपके आस-पास गंदगी और धूल रहेगी तो इससे आंखों की जलन बढ़ सकती है और आई फ्लू होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

    इससे बचाव के लिए खासतौर पर बारिश के मौसम में नियमित रूप से अपने आस-पास की सतहों और चीजों को एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से अच्छे से साफ करें।

    #3

    व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से बचें 

    आई फ्लू दूषित व्यक्तिगत वस्तुओं जैसे तौलिया, रूमाल, आंखों के मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस से आसानी से फैल सकता है।

    मानसून के मौसम में इन वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। कोशिश करें कि आप इन वस्तुओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा न करें क्योंकि इससे आई फ्लू का संक्रमण फैल सकता है।

    इसके अलावा अगर कोई सदस्य बीमार हो गया है तो उसका सामान अलग कर दें और उससे दूरी बनाकर रखें।

    #4

    सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें 

    मानसून के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, लेकिन किसी कारणवश अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है तो इस दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें।

    इसके लिए आप बाहर निकलने से पहले काला चश्मा, सनग्लास या अन्य सेफ्टी चश्मा पहनें।

    इसकी मदद से आपकी आंखें वायुजनित कणों, धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से बची रहेंगी, जिससे संक्रमण होने का खतरा कम हो जाएगा।

    #5

    आंखों को छूने या रगड़ने से बचें

    ज्यादातर लोग आंखों में चुभन होने, जलन होने या धूल चले जाने पर तुरंत आंख रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आंखों को नुकसान होता है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

    अगर आपको अपना चेहरे धोना है या आंखें साफ करनी है तो हमेशा साफ और फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही आंखों को छूने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके हाथ अच्छे से साफ हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    साफ-सफाई के टिप्स
    लाइफस्टाइल
    मानसून

    ताज़ा खबरें

    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला

    स्वास्थ्य टिप्स

    गार्डनिंग भी है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, मिल सकते हैं ये 5 लाभ गार्डनिंग टिप्स
    रीढ़ की हड्डी को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन, मिलेगा फायदा  योग
    पेट की चर्बी कम करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का सही तरीका योग
    बैठने की मुद्रा में सुधार करना चाहते हैं तो रोजाना इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योग

    साफ-सफाई के टिप्स

    सैंडविच मेकर को आसानी से साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    घरेलू कीट की समस्याओं से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक उपचार  घरेलू नुस्खे
    बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स घरेलू नुस्खे
    घर में मौजूद मकड़ियों से हो गए हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    लाइफस्टाइल

    हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज हृदय रोग
    रोजाना करें एक कीवी का सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    विश्व मस्तिष्क दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम मानसिक स्वास्थ्य
    पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह के समय जरूर करें ये 5 काम वजन घटाना

    मानसून

    बारिश का कहर: गुजरात में 9 की मौत, उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे फिर बंद बारिश
    मानसून में लें भुट्टा खाने का आनंद, स्वास्थ्य संबंधी मिल सकते हैं ये 5 फायदे खान-पान
    मानसून में इन 5 स्वास्थ्यवर्धक मॉकटेल ड्रिंक्स का करें सेवन, आसान है रेसिपी खान-पान
    मानसून में महिलाओं के पास होने चाहिए ये 5 फुटवियर्स, स्टाइलिश लगने के साथ रहेंगी सुरक्षित फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025