NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे 
    अगली खबर
    कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे 

    कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे 

    लेखन सयाली
    Feb 17, 2024
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों कोल्ड प्लंज बेहद चलन में है। इसमें बर्फ के पानी से नहाना शामिल होता है। इस दौरान थोड़े समय के लिए खुद को बर्फ के ठंडे पानी में डुबाना होता है।

    यह अभ्यास कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जो शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कोल्ड प्लंज भी हाइड्रोथेरेपी का एक रूप है जो अकसर सौना के बाद किया जाता है।

    आज हम आपको बर्फ के पानी से नहाने के फायदे बताएंगे।

    #1

    मांसपेशियों की जल्द मरम्मत में मदद

    कोल्ड प्लंज थेरेपी में लोग शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज के बाद खुद को ठंडे पानी में डुबोते हैं। ग्रीस और फिनलैंड में इसे एक प्रथा के तौर पर भी माना जाता है। इस प्रथा का उल्लेख प्राचीन मिस्र के चिकित्सा ग्रंथ 'एडविन स्मिथ पेपिरस' में मिलता है।

    इससे शरीर में सूजन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। व्यायाम के बाद बर्फ के पानी से नहाना तेजी से मांसपेशियों की रिकवरी में सहायता करता है।

    #2

    रक्त संचार में सुधार

    ठंडे पानी से नहाने से रक्त वाहिकाओं में सिकुड़न होती है। यह पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

    ठंडा पानी आपके शरीर पर दबाव डालता है। इसके बाद अपने सामान्य तापमान को बनाए रखने के लिए शरीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिस वजह से रक्त संचार सुधरता है।

    रक्त संचार सुधरने से शरीर के उन अंगों में ताजा ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाता है, जिन्हें ठीक होने की जरूरत होती है।

    #3

    मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता

    ठंडे तापमान के नियमित संपर्क से शरीर में नई सफेद रक्त कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है। ये कोशिकाएं संक्रमण और बीमारियों के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली की सुरक्षा को बढ़ाती हैं।

    साथ ही ये शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से लड़ती हैं। इससे प्रतिरक्षा प्रणामी मजबूत होती है, जो सर्दी, बुखार, जुखाम आदि बीमारियों से हमें बचाती है।

    कोल्ड प्लंज से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है।

    #4

    छुपते हैं बढ़ती उम्र के लक्षण 

    ठंडे पानी के संपर्क से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिसके कारण चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षण कम दिखते हैं। इससे सूजन कम हो जाती है और त्वचा में कसाव आता है।

    इसके अलावा कोल्ड प्लंज थेरेपी कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देती है। इससे हमारी त्वचा स्वस्थ्य बनी रहती है और समय के साथ महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।

    हाइड्रोजन से बढ़ती उम्र से जुड़े प्रभावों को कम किया जा सकता है।

    #5

    बेहतर मानसिक सतर्कता 

    ठंडे पानी से नहाना हमारे दिमाग को तेज बना सकता है। इससे मानसिक सतर्कता और सोचने की शक्ति को बढ़ावा मिलता है।

    कोल्ड प्लंज थेरेपी ध्यान लगाने, मूड को बेहतर बनाने और तनाव और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इससे आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    तनाव को कम करने के लिए आप इन अन्य कारगर एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    अब तक किन सितारों ने संभाली है 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी? अमिताभ बच्चन
    IPL: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने केवल 1 मैच खेला इंडियन प्रीमियर लीग
    जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है विटामिन-D, अध्ययन में खुलासा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान के मददगार तुर्की को भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी सुनाया PoK

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है अकेलापन, इससे निपटने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसिक स्वास्थ्य
    सिंधी पकवान है मिठो लोलो, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद; जानिए रेसिपी रेसिपी
    सर्दियों में इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर मेटाबॉलिज्म
    रात में इन 5 फलों को खाने से बचें, आएगी अच्छी नींद नींद

    स्वास्थ्य टिप्स

    शाकाहारी लोग खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ, मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती खान-पान
    सुबह के नाश्ते में जरूर खाएं मूसली, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे वजन घटाना
    एक्सरसाइज के बाद भी वजन घटाने में हो रही परेशानी? बदलें ये आदतें  वजन घटाना
    नींद पूरी न होने से हो सकती हैं बड़ी परेशानिया, इन संकेतों पर रखें नजर नींद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025