NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर
    अगली खबर
    सर्दियों में इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर
    सर्दियों में इन सब्जियों का जरूर करें सेवन (तस्वीर: फ्रीपिक)

    सर्दियों में इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर

    लेखन अंजली
    Nov 21, 2023
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    सर्दियों के दौरान कई लोग रजाई और कंबल से बाहर निकलना ही पसंद नहीं करते हैं, जिसका उनकी शारीरिक सक्रियता पर प्रभाव पड़ता है। इससे उनका वजन बढ़ जाता है।

    यही नहीं, इस मौसम में कुछ चीजों का सेवन भी आपके वजन को बढ़ा सकता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने समेत आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं।

    #1

    शकरकंद को डाइट में करें शामिल

    शकरकंद फाइबर, विटामिन-C, मैंगनीज, विटामिन-A, बीटा-कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड और एंथोसायनिन सहित कई एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। ये सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा शकरकंद का सेवन पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को राहत देने में सक्षम है।

    यहां जानिए शकरकंद के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #2

    चुकंदर से भी होगा फायदा

    चुकंदर विटामिन-A और विटामिन-C से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं।

    एक शोध के मुताबिक, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम कर सकता है।

    चुकंदर पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे, गैस, सूजन, कब्ज और अपच आदि का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह मतली और पेट की ऐंठन से भी राहत प्रदान कर सकता है।

    #3

    चाय या खाने में जरूर डालें थोड़ा-सा अदरक

    अदरक को मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाले गुणों से समृद्ध माना जाता है।

    इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें, फिर चाहें इसका सेवन आप किसी भी तरह से करें क्योंकि यह आपके शरीर का तापमान और मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ा सकता है। इसके अतिरिक्त भूख का स्तर भी कम हो जाता है।

    कई शोध के अनुसार, भोजन के साथ अदरक वाला गर्म पानी पीने से 43 कैलोरी अधिक बर्न करने में मदद मिल सकती है।

    #4

    गाजर का करें सेवन

    गाजर का सेवन भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा यह कई विटामिन्स, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

    आप चाहें तो गाजर को सलाद के रूप में कच्चा या फिर सब्जियों के साथ पकाकर भी खा सकते हैं।

    सर्दियों में लगभग हर घर में गाजर का हलवा जरूर बनता है, लेकिन इस बार गाजर के परांठे भी जरूर ट्राई करें।

    #5

    मूली को बनाएं सलाद का हिस्सा

    सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मूली का सेवन भी मदद कर सकता है। इसका कारण है कि यह पोटैशियम, सोडियम, विटामिन-C और मैग्नीशियम से भरपूर होती है।

    इसके अतिरिक्त इसमें कैलोरी की मात्रा कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से इसका सेवन आपको सर्दियों में हाइड्रेट भी रख सकता है।

    लाभ के लिए आप मूली को सलाद का हिस्सा बना सकते हैं या फिर इससे परांठे, सब्जी और जूस भी बना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेटाबॉलिज्म
    वजन घटाना
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    मेटाबॉलिज्म

    हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स रेसिपी
    सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे खान-पान

    वजन घटाना

    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान भूख नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स स्वास्थ्य
    एक्सरसाइज से जुड़ी ये 5 धारणाएं हैं गलत, फिटनेस एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई  एक्सरसाइज
    2 हफ्ते में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह के समय करें ये 5 एक्सरसाइज  एक्सरसाइज

    स्वास्थ्य

    वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगी परेशानी वजन बढ़ाना
    सन डैमेज क्या है और इससे कैसे निपटा जा सकता है?  त्वचा की देखभाल
    कान की मालिश स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    विश्व मानिसक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025