NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो
    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो

    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो
    लेखन गौसिया
    Mar 02, 2023, 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो
    टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर जानिए उनकी वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान

    बॉलीवुड अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट टाइगर श्रॉफ का आज (2 मार्च) का 33वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्शन और रोमेंटिक फिल्म 'हीरोपंती' से साल 2014 में की थी। अपने शानदार अभिनय कौशल और डांस मूव के अलावा टाइगर अपनी फिटनेस और परफेक्ट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। आइए आज टाइगर के जन्मदिन पर उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    ये एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं टाइगर

    टाइगर फिटनेस को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इस वजह से वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। अभिनेता एक बेहतरीन डांसर भी हैं, इसलिए वह अपने कार्डियो को कुछ डांस स्टेप्स और मार्शल आर्ट के साथ मिलाकर करते हैं। टाइगर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा अभिनेता शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने और सुधारने के लिए जिमनास्टिक जैसी गतिविधियां करते हैं।

    टाइगर का वर्कआउट रूटीन

    अभिनेता फिट रहने और आकर्षक शरीर को बनाए रखने के लिए रोजाना अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। सोमवार को वह चेस्ट एक्सरसाइज, मंगलवार को बैक एक्सरसाइज, बुधवार को पैरों की एक्सरसाइज, गुरुवार को हाथ की एक्सरसाइज और शुक्रवार को कंधों की एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा अभिनेता शनिवार को वेट लिफ्टिंग, स्क्वाट, पुश-अप जैसी मिश्रित एक्सरसाइज और रविवार को क्रंचेस की एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में वह हफ्ते के किसी भी दिन कोई भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ते हैं।

    यहां देखिए टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट वीडियो

    Instagram post

    A post shared by tigerjackieshroff on March 1, 2023 at 5:57 pm IST

    टाइगर का डाइट प्लान

    टाइगर नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर 6 अंडे का सफेद भाग, दलिया, ग्रीन टी और कुछ बादाम खाना पसंद करते हैं। लंच में वह मछली या चिकन और तरोई, ब्रोकली जैसी उबली हुई सब्जियां खाते हैं। इसके अलावा वर्कआउट से पहले वह प्रोटीन शेक और वर्कआउट के बाद चिकन सलाद खाते हैं। टाइगर के डिनर में उबली हुई सब्जियों के साथ मछली या चिकन होता है। इसके अलावा हाइड्रेट रखने के लिए वह 8 लीटर पानी पीते हैं।

    टाइगर ने प्रशंसकों को बताया यह फिटनेस मंत्र 

    टाइगर के मुताबिक, फिट रहने के लिए शराब और धूम्रपान करने से बचें। इसके साथ ही नियमित रूप से अपने शरीर को इन तरीकों से डिटॉक्सिफाई करें। बॉडी बनाने के लिए हमेशा खुद को प्रोफेशनल ट्रेनर के साथ ट्रेन करें। इसके अलावा वर्कआउट, डाइट और नींद के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना 8 घंटे की नींद लें और खान-पान का विशेष रूप से ध्यान दें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    फिटनेस टिप्स
    टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन ने किया 'भूल भुलैया 3' का ऐलान, टीजर के साथ रिलीज डेट भी जारी कार्तिक आर्यन
    शहनाज गिल हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक  शहनाज गिल
    'बिग बॉस' फेम तहसीन पूनावाला बने पिता, पत्नी मोनिका ने दिया बेटे को जन्म  बिग बॉस
    अनुष्का शेट्टी ने किया अपने आगामी प्रोजेक्ट का ऐलान, 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में आएंगी नजर अनुष्का शेट्टी

    फिटनेस टिप्स

    जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए इस डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं सान्या मल्होत्रा सान्या मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: उर्वशी रौतेला फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करती हैं फॉलो  उर्वशी रौतेला
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान शाहिद कपूर
    एक्सरसाइज से जुड़ी ये 5 धारणाएं हैं गलत, फिटनेस एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई  एक्सरसाइज

    टाइगर श्रॉफ

    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, 5 भाषाओं में होगी रिलीज कृति सैनन
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी अक्षय कुमार
    फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आएंगी अलाया एफ  अक्षय कुमार
    ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर ऋतिक रोशन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'गंगाजल' से 'अपहरण' तक, OTT पर मौजूद प्रकाश झा की 5 दमदार फिल्में  प्रकाश झा
    जन्मदिन विशेष: सान्या मल्होत्रा से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप  सान्या मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर की टॉप रेटिंग वाली फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ  शाहिद कपूर
    जन्मदिन विशेष: ये बातें बनाती हैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों को सबसे अलग संजय लीला भंसाली

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023