NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में
    इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 05, 2023
    08:01 am

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण आज सिर्फ बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं।

    5 जनवरी को दीपिका 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

    फिल्म जगत में अपना सितारा बुलंद कर चुकीं दीपिका बिजनस में भी कदम रख चुकी हैं। वह कई बड़े ब्रैंड की एंबेसडर भी हैं।

    बड़े पर्दे पर अपने किरदारों में वह लगातार नए प्रयोग कर रही हैं।

    आने वाले समय में वह कई बड़ी एक्शन फिल्मों में नजर आएंगी।

    #1

    पठान

    अपनी अगली फिल्म 'पठान' को लेकर दीपिका इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर वह विवादों में भी हैं।

    चाहे गाने हों या टीजर, फिल्म से अब तक सामने आईं झलकियों में दीपिका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उनके प्रशंसक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    'पठान' में वह शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आएंगी।

    यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    #2

    फाइटर

    सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलेगी।

    यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

    कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया था कि बात चाहे VFX की हो, कलाकारों की या फिल्ममेकिंग की, हर क्षेत्र में सिनेमा का अलग स्तर दिखेगा।

    यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

    #3

    प्रोजेक्ट K

    इस फिल्म में पहली बार दीपिका और प्रभास की जोड़ी दिखेगी।

    'प्रोजेक्ट K' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें एक्शन का भरपूर डोज शामिल होगा। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आएंगे।

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को करीब 500 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है।

    'प्रोजेक्ट K' की 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है।

    VFX से भरपूर इस फिल्म के अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।

    #4

    सिंघम अगेन

    दीपिका रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गई हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' के प्रमोशन के दौरान रोहित ने इसका ऐलान किया था।

    पहली बार रोहित की कॉप यूनिवर्स में किसी महिला पुलिस की भूमिका को गढ़ा गया है।

    'सिंघम अगेन' में दीपिका अभिनेता अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

    यह पहला मौका होगा, जब पर्दे पर दीपिका और अजय की जोड़ी साथ नजर आएगी।

    #5

    ब्रह्मास्त्र 2

    रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका के कैमियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

    फिल्म में वह रणबीर के किरदार शिवा की मां, अमृता की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का अगला भाग, 'ब्रह्मास्त्र 2' अमृता और देव की कहानी पर आधारित होगा।

    बता दें कि अयान मुखर्जी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म तीन भागों में आएगी।

    फिल्म के अगले भाग 'ब्रह्मास्त्र 2: देव' की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दीपिका ने 2007 में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'बचना ऐ हसीनो', 'दम मारो दम', 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में ग्लैमरस रोल में नजर आईं। इसके बाद 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' से उन्होंने नई शोहरत हासिल की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पठान फिल्म
    ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव फिल्म
    दीपिका पादुकोण
    सिंघम

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    पठान फिल्म

    'पठान' का बहिष्कार करो, थिएटर में लगे तो उसे फूंक दो- अयोध्या के महंत राजू दास शाहरुख खान
    'पठान' बायकॉट के बीच शाहरुख बोले- जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं शाहरुख खान
    पठान विवाद: हिंदू सेना ने सेंसर बोर्ड और थिएटर मालिकों को दी विरोध की धमकी शाहरुख खान
    'पठान' के लिए शाहरुख-दीपिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई शिकायत शाहरुख खान

    ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव फिल्म

    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र 2' की हुई घोषणा, जानिए क्या रखा गया फिल्म का शीर्षक आलिया भट्ट
    2025 में रिलीज हो सकती है 'ब्रह्मास्त्र 2', अयान मुखर्जी ने दिए संकेत शाहरुख खान
    'ब्रह्मास्त्र' से 'शक्तिमान' तक, जल्द दर्शकों के बीच आने वाली हैं ये ट्रिलॉजी बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' की शूटिंग एक साथ करेंगे अयान मुखर्जी आलिया भट्ट

    दीपिका पादुकोण

    'सर्कस' के ट्रेलर में साथ दिखे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी ने दिया सरप्राइज रणवीर सिंह
    शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के लिए लिया था फिल्मों से लंबा ब्रेक, बताई वजह शाहरुख खान
    'पठान' से सामने आया शाहरुख खान का नया लुक, देखिए तस्वीर शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर, रोहित शेट्टी ने किया ऐलान रोहित शेट्टी

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025