NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान
    अगली खबर
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान
    स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री

    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 29, 2022
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया को 'हल्क', 'स्पाइडरमैन' और 'आयरनमैन' जैसे कई लोकप्रिय किरदार देने वाले स्टेन ली अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मनोरंजन जगत में उनके योगदान और उनकी प्रेरणादायक कहानी को हमेशा याद किया जाएगा।

    अब जो खबर आ रही है, उससे उनके प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, स्टेन ली के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बन रही है। मार्वल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर यह ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    सौगात

    स्टेन ली के 100वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा

    मार्वल एंटरटेनमेंट ने बीते दिन यानी 28 दिसंबर को स्टेन ली के 100वें जन्मदिन पर ट्विटर पर उनकी डॉक्यूमेंट्री की घोषणा कर लिखा, 'सपने देखने के 100 साल, बनाने के 100 साल, स्टेन ली के 100 साल।'

    निर्माताओं ने एक टीजर शेयर किया है, जिसमें मार्वल स्टूडियो की अलग-अलग फिल्मों में स्टेन के लोकप्रिय कैमियो के कुछ फुटेज दिखाए गए हैं।

    उनका एक एनिमेटेड चेहरा भी टीजर में नजर आ रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री अगले साल हॉटस्टार पर आएगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    100 years of dreaming. 100 years of creating. 100 years of Stan Lee.

    Stan Lee, an Original documentary, is streaming 2023 on @DisneyPlus. pic.twitter.com/2ufWu77vB8

    — Marvel Entertainment (@Marvel) December 28, 2022

    लोकप्रियता

    परिचय के मोहताज नहीं स्टैन ली

    स्टेन ली को दुनियाभर में 'स्पाइडर मैन', 'हल्क', 'एक्समैन', 'डेयरडेविल्स', 'फैन्टास्टिक फोर', 'आयरन मैन', 'थोर', 'डॉक्टर स्ट्रेंज' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसे कई सुपरहीरो का भगवान माना जाना जाता है। वह इन किरदारों के जनक हैं, जिन्होंने कभी हंसाया तो कभी रुलाया।

    जब कॉमिक्स ने फिल्मों की शक्ल ली, तब स्टेन ली ने मार्वल की कई फिल्मों में यादगार कैमियो दिए।

    वह आखिरी बार फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' में नजर आए थे, जिसे मार्वल के दौर का अंत भी कहा जाता है।

    शुरुआत

    1961 में रखी मार्वल कॉमिक्स की नींव

    स्टेन ली ने 1961 में 'द फैंटास्टिक फोर' के साथ प्रसिद्ध मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। यहीं से 'स्पाइडर मैन', 'एक्स मैन', 'हल्क', 'आयरन मैन', 'ब्लैक पैंथर', 'थोर', 'डॉक्टर स्ट्रेंज' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसे सुपरहीरो का जन्म हुआ और पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई।

    स्टेन ली एक उम्दा अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन लेखक, निर्माता, प्रकाशक और संपादक भी थे। फिल्मों के अलावा स्टेन ली ने कई पुस्तकें और उपन्यास भी लिखे, जिन्हें लोगों ने पसंद किया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    स्टेन ली ने 2013 में अपनी पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म 'चक्र: द इंविंजिबल' बनाई थी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित थे। इस फिल्म को कार्टून नेटवर्क पर लॉन्च किया गया था। फिल्म एक युवा भारतीय राजू राय की कहानी है, जो मुंबई में रहता है।

    दुखद

    2018 में हुआ था स्टेन ली का निधन

    अपने 96वें जन्मदिन से एक महीना पहले 12 नवंबर, 2018 को लॉस एंजेलिस के एक निजी अस्पताल में स्टैन ली का निधन हुआ था।

    कार्डिएक अरेस्ट उनके निधन का कारण बना। स्टेन सांस संबधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

    उनकी बेटी ने उनका अंतिम संस्कार किया था। स्टैन ली के निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर थी। दुनियाभर से उनके प्रशंसकों और कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    डिज्नी+ हॉटस्टार
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्में

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम ऐश्वर्या राय
    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान के ये डायलॉग देते हैं लोगों को संघर्ष करने की प्रेरणा शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: 'दृश्यम 2' से 'भोला' तक, तब्बू इन फिल्मों में आएंगी नजर तब्बू
    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली के ये अहम रिकॉर्ड्स, जो आपको जरूर जानने चाहिए विराट कोहली

    डिज्नी+ हॉटस्टार

    'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते करण जौहर
    विद्युत जामवाल की 'कमांडो' फ्रेंचाइजी वेब सीरीज के रूप में होगी तब्दील बॉलीवुड समाचार
    तमन्ना भाटिया की 'बबली बाउंसर' 23 सितंबर को हॉटस्टार पर आएगी बॉलीवुड समाचार
    ये हैं इस साल की OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में दीपिका पादुकोण

    हॉलीवुड समाचार

    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया ऑस्कर पुरस्कार
    फिर रद्द हुआ जस्टिन बीबर का वर्ल्ड टूर, दिल्ली में भी तय था कार्यक्रम जस्टिन बीबर
    टॉम क्रूज हैं रेसिंग कारों के शौकीन, कलेक्शन में शामिल हैं ये शानदार गाड़ियां BMW कार
    'लोकी 2', 'ऐंटमैन 3', डिज्नी के मेगाइवेंट में मार्वल के इन नए प्रोजेक्ट्स की हुई घोषणा डिज्नी

    हॉलीवुड फिल्में

    भारत में पहले आएगी टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम', रिलीज डेट जारी हॉलीवुड समाचार
    कोरोना के कारण 2023 तक के लिए टली टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज हॉलीवुड समाचार
    क्या बेटे आर्यन की सलाह पर हॉलीवुड फिल्म की रीमेक बनाएंगे शाहरुख? शाहरुख खान
    'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रहे आमिर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025