NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट की चर्बी को जल्द कम करने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें 
    अगली खबर
    पेट की चर्बी को जल्द कम करने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें 

    पेट की चर्बी को जल्द कम करने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें 

    लेखन सयाली
    Nov 30, 2024
    01:09 pm

    क्या है खबर?

    आज-कल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं और सुस्त हो जाते हैं।

    हालांकि, वजन घटाने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाना और उसे स्वस्थ बनाना जरूरी होता है।

    सुबह जल्दी उठकर और स्वस्थ आदतों को अपनाकर आप पतले हो सकते हैं।

    इस लेख में हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सुबह अपना सकते हैं और अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।

    #1

    सुबह जल्दी उठें

    इन दिनों लोग देर रात तक जगकर मोबाइल चलाते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इस बुरी आदत का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वजन बढ़ने लगता है।

    अगर आप जल्द वजन घटाना चाहते हैं और पतले होना चाहते हैं तो रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।

    इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर बनेगी और लेप्टिन व घ्रेलिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ेगा, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।

    #2

    गर्म पानी का सेवन करें

    पेट की चर्बी कम करने के लिए चयापचय को मजबूत बनाना बेहद जरूरी होता है, जिसके लिए आपको सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए।

    ऐसा करने से आपके शरीर को अधिक कैलोरी जलाने में मदद मिलेगी और आपका वजन घटने लगेगा।

    आप गर्म पानी में नींबू भी निचोड़ सकते हैं, जिससे पाचन स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है और पेट की चर्बी को जलाने में मदद मिलती है।

    #3

    पौष्टिक नाश्ता करें

    वजन घटाने के लिए रोजाना एक निर्धारित समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। सुबह के खान-पान में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल से लैस खाना खाएं।

    ऐसा करने से आपका शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस करेगा और आपको मीठे व जंक फूड की लालसा भी नहीं होगी।

    पौष्टिक नाश्ता करने से भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    जल्दी वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाएं ये चजें।

    #4

    एक्सरसाइज करें और ध्यान लगाएं

    आपको वजन कम करने के लिए सुबह उठकर कुछ देर एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिससे चर्बी को जलाने में मदद मिल सकती है।

    सुबह के वक्त योग या पिलेट्स जैसी एक्सरसाइज करें या सैर पर जाएं। इनके जरिए शरीर की चयापचय मजबूत हो जाती है और कैलोरी भी जलती हैं।

    इसके अलावा, आपको ध्यान भी लगाना चाहिए, जिससे तनाव कम हो सकता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    #5

    धूप सेकें

    अपने वजन को कम करने के लिए आपको रोजाना सुबह कुछ देर धूप सेकनी चाहिए। सूरज की रोशनी आपके दिमाग में सेरोटोनिन नामक रसायन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है और आपको अधिक ऊर्जा दे सकती है।

    इससे आपको शांत, सकारात्मक और केंद्रित रहने में मदद मिल सकती है। धूप लेप्टिन जैसे हार्मोन को नियंत्रित करती है, जो भूख को कम कर सकता है।

    इससे विटामिन D मिलती है, जो कैलोरी जलाने में मददगार हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    वजन घटाना

    मोटापे के कारण नहीं कर पाते जंपिंग एक्सरसाइज? इन 5 को आजमाएं  एक्सरसाइज
    पहलवान अमन सहरावत ने 10 घंटे में घटाया था 4.6 किलो वजन, ये तरकीबें आईं काम पेरिस ओलंपिक 2024
    क्या है 'थिंसपो' जिसे अपनाने पर स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर? जानिए रोकने के तरीके लाइफस्टाइल
    वजन घटाना चाहते हैं? रात के खाने के बाद आजमाएं ये 5 टिप्स लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    जापान: प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है रिशिरी द्वीप, यहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां जापान
    बाबा रामदेव से जानिए खुद को स्वस्थ रखने के बेहतरीन तरीके  बाबा रामदेव
    बच्चों को सिखाएं मेडिटेशन करना, मिल सकते हैं कई लाभ मेडिटेशन
    जानिए हिप थ्रस्ट्स का अभ्यास कैसे करें और अन्य जरूरी बातें  एक्सरसाइज

    स्वास्थ्य

    लोगों का मानना है कि दूध पीने से बनता है बलगम, यह सच है या मिथक? डाइट
    धनिया के तेल से बेहतर बन सकता है आपका पाचन स्वास्थ्य, जानिए उपयोग के तरीके टिप्स
    कोर को मजबूत बनाने में मदद करती है रशियन ट्विस्ट्स एक्सरसाइज, जानिए इसे करने का तरीका एक्सरसाइज
    सूखी आंखों को आराम दिला सकता है कैस्टर तेल, जानिए इसके फायदे और उपयोग के तरीके प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025