NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंवला और शहद को एकसाथ खाएं, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ
    अगली खबर
    आंवला और शहद को एकसाथ खाएं, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ

    आंवला और शहद को एकसाथ खाएं, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ

    लेखन अंजली
    Nov 30, 2024
    06:10 am

    क्या है खबर?

    आपने कई बार आंवले का मुरब्बा खाया होगा, लेकिन बाजार में बिकने वाले अधिकतर आंवले के मुरब्बे चीनी के सिरप से बने होते हैं, जिनका सेवन शरीर को प्रभावित कर सकता है।

    इससे अच्छा है कि आप आंवले का मुरब्बा आंवला और शहद को मिलाकर बनाएं। ये दोनों सामग्रियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

    आइए जानते हैं कि आंवले और शहद का एकसाथ सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    #1

    बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में है कारगर

    अगर आप रोजाना शहद में डुबे एक आंवले का सेवन करते हैं तो यह आपको बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, आंवला विटामिन-C का स्त्रोत है, जबकि शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक हैं।

    इसके अतिरिक्त इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान कर सकते हैं।

    #2

    मधुमेह के जोखिम कम करने में है प्रभावी 

    ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से मधुमेह का खतरा हो सकता है। हालांकि, इसके जोखिमों को कम करने में आंवला और शहद का सेवन मदद कर सकता है।

    एक शोध के अनुसार, आंवले में एंटी-हाइपरग्लिसेमिक प्रभाव होता है, जो खून में शुगर की मात्रा को कम करने के लिए जाना जाता है, जबकि शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी यही काम कर सकते हैं।

    लाभ के लिए मधुमेह रोगी डॉक्टरी सलाह के बाद रोजाना शहद में डुबे एक आंवला को खाएं।

    #3

    खून की अशुद्धियों से दिला सकता है राहत

    खून में अशुद्धियां होने की वजह कई बार इसका असर आपके शरीर और त्वचा पर दिखने लगता है, जिसके निपटारे के लिए सही खान-पान शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

    आंवले और शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके खून की अशुद्धियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    इसलिए नियमित रूप से आंवले और शहद को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

    #4

    पाचन शक्ति को बढ़ाने में कर सकता है मदद 

    पाचन एक तरह से शरीर का ईंधन है, जो अगर ठीक से काम न करें तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले और शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को सुविधाजनक बनाकर पाचन को ठीक रखने में सहायक माने जाते हैं।

    यहां जानिए पाचन को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ।

    #5

    दांतों के लिए है फायदेमंद 

    गलत खान-पान और शरीर में पोषण के अभाव का नकारात्मक प्रभाव दांतों पर भी देखा गया है। पोषक तत्वों की कमी के कारण दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

    इस समस्या से छुटकारा दिलाने में भी आंवला और शहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो ओरल बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    खान-पान

    अंकुरित मटर का सेवन वजन घटाने में करता है मदद, इससे बनाएं ये 5 भारतीय व्यंजन रेसिपी
    दक्षिण भारत का मशहूर फल है बिलिम्बी, इससे बनाए जा सकते हैं ये 5 अनोखे व्यंजन दक्षिण भारत
    खाली पेट फल खाने के फायदे हैं या नुकसान? जानें सच्चाई स्वास्थ्य
    पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है केल, जानिए इससे बनाए जाने वाले व्यंजन रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    मिताली राज से सीखने को मिल सकते हैं धैर्य और दृढ़ता के सबक मिताली राज
    जापान: प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है रिशिरी द्वीप, यहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां जापान
    बाबा रामदेव से जानिए खुद को स्वस्थ रखने के बेहतरीन तरीके  बाबा रामदेव
    बच्चों को सिखाएं मेडिटेशन करना, मिल सकते हैं कई लाभ मेडिटेशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025