NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कुसुम का तेल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 जबरदस्त लाभ 
    अगली खबर
    कुसुम का तेल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 जबरदस्त लाभ 
    कुसुम के तेल के फायदे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    कुसुम का तेल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 जबरदस्त लाभ 

    लेखन गौसिया
    Jun 20, 2023
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    कुसुम के तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है और यह सबसे स्वस्थ विकल्पों में से एक है।

    एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में पाए जाने वाले कुसुम के पौधों से निकाले गए इस तेल में तांबे, विटामिन-B1, B5 और B6, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई तत्व होते हैं।

    आइये आज हेल्थ टिप्स में कुसुम के तेल के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को होने वाले 5 जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं।

    #1

    त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद

    कुसुम का तेल ओलिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह बालों का झड़ना कम करते हुए उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है।

    इसके अलावा यह तेल त्वचा की देखभाल भी करता है। यह त्वचा से ब्लैकहेड्स को हटाने, मुंहासे कम करने और त्वचा को निखारने के काम आता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में लिनोलिक एसिड होता है।

    #2

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाएं मजबूत

    कुसुम का तेल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    यह शरीर के सुचारू कामकाज के लिए प्रोस्टाग्लैंडिंस को विनियमित करने में भी मदद करता है। इसकी वजह से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और आपका शरीर कई बैक्टीरिया, फंगल और वायरल संक्रमणों से बचाव कर पाने में सक्षम होता है।

    इसमें विटामिन-E भी उच्च मात्रा में होता है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए फायदेमंद होता है।

    #3

    मधुमेह रोगियों के लिए है लाभदायक

    कई अध्ययनों के मुताबिक, जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, उनके लिए कुसुम का तेल एक तरह का वरदान साबित हुआ है।

    इस तेल में ओमेगा -6 फैटी एसिड की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

    इसके अलावा यह पॉलीअनसैचुरेटेड वसा से भी समृद्ध है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।

    #4

    आंतों के लिए भी है स्वस्थ

    अगर आपको अक्सर कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आप अपनी रोजाना की डाइट में कुसुम के तेल को जरूर शामिल करें।

    दरअसल, यह तेल एक हल्के रेचक के रूप में काम करता है, जो आपकी आंत के किनारों को चिकनाई देता है, जिससे शरीर से अपचित खाद्य पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है।

    यह आपके पेट, लीवर और तिल्ली को भी मजबूत करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में अधिक सुधार होता है।

    #5

    घाव भरने में है मददगार

    कुसुम का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इसे बैक्टीरिया के संक्रमण को दूर रखने में काफी शक्तिशाली बनाता है।

    यह शरीर में मुक्त कणों के विकास को भी कम करता है, जिससे शारीरिक चोट या घाव को तेजी से और गहराई से भरने में मदद मिलती है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, इस तेल को शरीर पर लगाने से कई तरह के त्वचा संक्रमणों से भी बचा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    स्वास्थ्य टिप्स

    वेटलिफ्टिंग करने से पहले जरूर करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    दूध से बनाएं ये 5 तरह के लजीज व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी
    वेजिटेबल रिफाइंड तेल की जगह खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 स्वस्थ तेल खान-पान

    स्वास्थ्य

    गर्मियों में घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्मूदी, पेट रहेगा स्वस्थ रेसिपी
    जीभ का रंग बता सकता है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का इन 5 घरेलू नुस्खों में करें इस्तेमाल, मिलेगा बड़ा लाभ घरेलू नुस्खे
    गुर्दे की पथरी से परेशान हैं? राहत पाने के लिए इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योगासन

    लाइफस्टाइल

    यात्रा के शौकीन बेंगलुरू के आसपास की इन 5 जगहों पर लें ट्रेकिंग का आनंद बेंगलुरु
    रॉक क्लाइंबिंग आजमाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख एडवेंचर
    पैर की उंगलियों पर दिखाई देने वाले कॉर्न्स क्या है? जानिए इससे छुटकारा पाने के नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2023: जानिए इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम बाल श्रम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025