Page Loader
गर्मियों में अधिक ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानिए 5 कारण 

गर्मियों में अधिक ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानिए 5 कारण 

लेखन अंजली
Apr 18, 2024
01:06 pm

क्या है खबर?

हाइड्रेट रहने के लिए हर दिन 8-10 गिलास पानी पीने की सिफारिश की जाती है। हालांकि, क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि आपके द्वारा पिए जाने वाले पानी का तापमान भी स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है? हममें से अधिकतर लोगों को गर्मियों के दौरान फ्रिज का ठंडा पानी पीना अच्छा लगता है, लेकिन इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अधिक ठंडा पानी पीने के क्या नुकसान हैं।

#1

पाचन पर पड़ सकता है बुरा असर

ठंडे पानी का पाचन पर काफी बुरा असर डाल सकता है। ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्राकृतिक प्रक्रिया को बाधित कर सकता है। इसका कारण है कि जब आप बहुत कम तापमान वाली किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो शरीर को खुद का तापमान नियंत्रित करने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है और सही से ऊर्जा ने मिलने से पाचन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

#2

हृदय गति का कम होना

ठंडे पानी का हृदय पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, ठंडा पानी पीने से न केवल हृदय गति कम होती है, बल्कि वेगस तंत्रिका भी प्रभावित होती है। वेगस तंत्रिका एक तरह से तंत्रिका तंत्र का अभिन्न अंग है और पानी के कम तापमान से इस पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे हृदय गति धीमी हो जाती है। यहां जानिए हृदय को स्वस्थ रखने के तरीके

#3

गले में खराश होना

अधिक ठंडा पानी गले के लिए भी मुसीबत बन सकता है। इससे गले में खराश और बंद नाक की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने से, खासकर खाना खाने के बाद आपके श्वसन तंत्र में बहुत अधिक बलगम बनता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त इससे श्वसन संक्रमणों का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां जानिए गले की खराश को दूर करने वाले घरेलू नुस्खे

#4

वजन का बढ़ना

ठंडे पानी का रोजाना सेवन करने से वजन बढ़ना भी तय है। विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से खाए हुए खाद्य पदार्थों से वसा जम जाती है, जिससे शरीर के लिए अतिरिक्त चर्बी को कम करना मुश्किल हो जाता है। खाना खाने के कम से कम 30 बाद तक पानी पीने से बचना चाहिए। यहां जानिए वजन घटाने के लिए लाभदायक सब्जियों का जूस

पानी का तापमान

किस तरह का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए है सही?

ठंडा पानी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है, इसलिए इसकी बजाय आपको कमरे के तापमान वाले पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आपको ठंडा पानी पीने की इच्छा रहती है तो फ्रिज की बजाय मटके के पानी का चयन करें क्योंकि इसका ठंडा पानी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। पानी की बजाय अन्य पेय में भी बर्फ का इस्तेमाल करने से बचें और रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें।