NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना 8 गिलास गर्म पानी पीने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
    अगली खबर
    रोजाना 8 गिलास गर्म पानी पीने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

    रोजाना 8 गिलास गर्म पानी पीने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

    लेखन अंजली
    Apr 04, 2024
    10:40 am

    क्या है खबर?

    पानी का सेवन शरीर को भरपूर पोषण देता है।

    वैसे तो पानी पीने से संबंधी कोई मानक निर्धारित नहीं है, लेकिन आमतौर पर पोषण विशेषज्ञ दिन में 8 से 12 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं।

    हालांकि, अगर आप रोजाना सामान्य पानी की जगह गर्म पानी पीते हैं तो इसका शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है?

    आइए जानते हैं कि हर दिन 8 गिलास गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना प्रभावी हो सकता है।

    #1

    पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में है सहायक

    गर्म पानी पाचन क्रिया को बेहतर कर सकता है और भोजन को अच्छी तरह से पचाने में सहायता कर सकता है।

    इससे पाचन को बढ़ावा मिलता है और यह कई तरह की पेट संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रह सकती है।

    हालांकि, गर्म पानी उतना ही गर्म होना चाहिए, जितना कि आप उसे आराम से पी सकें।

    आप चाहें तो पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    #2

    शरीर को प्राकृतिक रूप से कर सकता है डिटॉक्स

    गर्म पानी शरीर के लिए प्यूरीफायर की तरह काम कर सकता है।

    इसके जरिए आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

    इसके साथ ही यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देने में भी मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करें और आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं।

    #3

    शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कर सकता है दूर

    शरीर के लिए फैट आवश्यक है, लेकिन जरूरत से ही ज्यादा फैट शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

    ऐसे में अगर कोई पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है तो उसके आंतरिक अंगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    इसलिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है और अगर दिनभर में गर्म पानी पिया जाए तो शरीर से अपने आप ही अतिरिक्त चर्बी दूर होने लगती है।

    यहां जानिए पेट की अतिरिक्त चर्बी दूर करने वाली एक्सरसाइज।

    #4

    ठंडक का दिला सकता है अहसास

    अगर आपका मानना है कि गर्म पानी का सेवन शरीर को गर्माहट दे सकता है तो आप गलत हैं।

    इसके विपरीत गर्म पानी का सेवन पसीने के माध्यम से ठंडक प्रदान कर सकता है क्योंकि यह वास्तव में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    आप चाहें तो शरीर को ठंडक देने के लिए अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का जूस या फिर सत्तू का शरबत भी शामिल कर सकते हैं।

    सेवन

    गर्म पानी पीने का बना लें नियम

    रोजाना 8 गिलास गर्म पानी का सेवन करने के लिए एक नियम बनाना जरूरी है।

    उदाहरण के लिए सुबह उठते ही 1 या 2 गिलास पानी का सेवन करें, फिर लंच के बाद 1 गिलास पानी का सेवन करें।

    इसके बाद रात के खाने से पहले 3-4 बार एक गिलास पानी का सेवन करें और सोने से पहले 1 गिलास पानी का सेवन करें।

    इस तरह से आप अच्छी मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने में सफल हो सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे  रेसिपी
    लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    कहीं आपके शरीर में प्रोटीन की कमी तो नहीं? इन 5 लक्षणों से पता लगाएं स्वास्थ्य
    होली पर उठाएं इन 4 कम कैलोरी वाले व्यंजनों का लुफ्त, नहीं बढ़ेगा आपका वजन  होली

    लाइफस्टाइल

    कसरत के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके एक्सरसाइज
    निखरी-मुलायम त्वचा पाने में मददगार हैं संतरे के छिलके, इस्तेमाल से मिलेंगे ये फायदे  त्वचा की देखभाल
    मात्र 100 ग्राम जुकिनी के सेवन से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    त्वचा को निखारने और पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है यह स्वादिष्ट ड्रिंक, जानिए रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025