NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका
    अगली खबर
    बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका

    बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका

    लेखन अंजली
    Apr 03, 2024
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ वर्षों में एवोकाडो कई लोगों के नाश्ते का मुख्य हिस्सा बन गया है।

    इसका कारण है कि यह मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-E जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    हालांकि, ये फायदे तभी मिल सकते हैं, जब इस सुपरफूड को धोने और स्टोर करने का तरीका सही हो।

    आइए जानते हैं कि एवोकाडो को खाने से पहले धोना क्यों जरूरी है और इसे कैसे स्टोर किया जा सकता है।

    कारण

    एवोकाडो को खाने से पहले धोना क्यों महत्वपूर्ण है?

    विशेषज्ञों के मुताबिक, एवोकाडो के छिलके पर साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं।

    ऐसे में इसे ठीक से न धोया जाए तो छिलके से बैक्टीरिया चाकू पर, फिर उससे फल के जरिए हमारे शरीर में जा सकते हैं, जो मतली, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी खाद्य जनित बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

    इन बैक्टीरिया से गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर जटिलताओं का खतरा अधिक होता है।

    तरीका

    एवोकाडो को धोने का सही तरीका

    एवोकाडो को धोने का सबसे साधारण और प्रभावी तरीका इसे ठंडे पानी से धोना है।

    लाभ के लिए एवोकाडो को बिना काटे ठंडे बहते पानी से धोएं और साबुन या कठोर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें।

    आप चाहें तो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एवोकाडो पर सब्जी वाला ब्रश फेरें।

    एवोकाडो को धोने के बाद इसे पेपर टॉवल से थपथपाकर सुखा लें। यह तरीका बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में काफी मदद कर सकता है।

    फायदे

    एवोकाडो के सेवन से मिलने वाले फायदे

    एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में कारगर है।

    इसके अतिरिक्त एवोकाडो में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स समेत फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकती है।

    इसके साथ ही इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड वसा को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

    स्टोर

    एवोकाडो को स्टोर करने के तरीके

    एवोकाडो को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।

    इसका कारण है कि फ्रिज में रखने से इसके पकने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, जिससे ये इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह जाते हैं।

    इसके अलावा ठंडे तापमान से एवोकाडो की बनावट भी बिगड़ जाती है, जिससे ये जल्दी सड़ सकते हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि एवोकाडो को हमेशा कमरे के तापमान पर संग्रहित करना चाहिए।

    यहां जानिए अन्य फलों को स्टोर करने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट

    खान-पान

    कोलकाता घूमने जाएं तो इन 5 मशहूर बंगाली व्यंजनों का जरूर करें सेवन कोलकाता
    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे  रेसिपी
    लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    कहीं आपके शरीर में प्रोटीन की कमी तो नहीं? इन 5 लक्षणों से पता लगाएं स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025