NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे 
    अगली खबर
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे 

    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे 

    लेखन सयाली
    Jun 18, 2024
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मसाले न केवल हमारे भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। जायफल ऐसा ही एक जादुई मसाला है, जिसे महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

    इसका गर्म और मीठा स्वाद कई मायनों में महिलाओं के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है। मैग्नीशियम, मैंगनीज और तांबे जैसे पोषक तत्वों से भरपूर जायफल पीरियड्स में भी सहायता करता है।

    आइए इस मसाले को डाइट में जोड़ने के फायदे जानते हैं।

    #1

    पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहत

    पीरियड्स के दौरान दर्द और अनियमितताओं का अनुभव करने वाली महिलाओं के लिए जायफल खाना मददगार साबित हो सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

    साथ ही हॉर्मोन्स को संतुलित करने की इसकी क्षमता पीरियड्स को नियमित बना सकती है। रोजाना अपने खान-पान में एक चुटकी जायफल शामिल करने से खून का प्रवाह भी कम हो सकता है।

    महिलायें इन आदतों को बदलकर भी पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकती हैं।

    #2

    मिलती है आरामदायक नींद

    कई महिलाओं को रात के वक्त नींद आने में परेशानी होती है और वे घंटों तक करवटें बदलती रह जाती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं तो जायफल के सेवन से आपको आरामदायक नींद मिल सकती है।

    इस मसाले में प्राकृतिक शामक गुण होते हैं, जो आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। सोने से पहले गर्म दूध या चाय में जायफल मिलाकर पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

    #3

    पाचन स्वास्थ्य होता है दुरुस्त

    जायफल मसाले को अपने पाचन संबंधी लाभों के लिए भी जाना जाता है। यह प्राकृतिक तौर पर पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में सहायता कर सकता है।

    इसके सेवन से पेट की सूजन कम होती है और कब्ज व अपच से भी राहत मिल सकती है। यह मसाला मतली को कम करता है और अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभावों के कारण पेट के अल्सर के इलाज में मदद करता है।

    जायफल को डाइट में शामिल करने से ये अन्य लाभ मिलते हैं।

    #4

    सुधरता है मानसिक स्वास्थ्य 

    जायफल मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद यौगिक मूड को बेहतर कर सकते हैं, तनाव कम कर सकते हैं और याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।

    जायफल को सालों से चिंता और अवसाद के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में उपयोग किया जाता आया है। जिन महिलाओं को चीजें याद रखने में परेशानी होती है, उन्हें जायफल खाने से मदद मिल सकती है।

    आप मिनटों में चिंता दूर करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #5

    त्वचा बनती है मुलायम

    जायफल को अपने आहार में शामिल करने से महिलायें अपनी त्वचा की देखभाल भी कर सकती हैं।

    इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके कारण बुढ़ापे के लक्षणों को भी मिटाया जा सकता है, जिसे आप जवान दिखाई देंगी।

    इसके अलावा, जायफल के जीवाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को दूर करते हैं, दाग-धब्बे मिटाते हैं और त्वचा को मुलायम बनाने में आपकी सहायता करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    खान-पान

    ये हैं भारत की 5 कम लोकप्रिय मिठाइयां, जिनका स्वाद होता है बेहद लाजवाब रेसिपी
    सुबह के समय पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगी भरपूर ऊर्जा हर्बल चाय
    सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    राइस पेपर को दें भारतीय तड़का, बनाएं ये 5 स्वादिष्ट रेसिपी रेसिपी

    स्वास्थ्य

    चाय के साथ न करें इन 5 खाद्य-पदार्थों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान खान-पान
    रोजाना सुबह खली पेट पिएं प्याज का पानी, मिलेंगे मजबूत बाल समेत ये लाभ  खान-पान
    केरल के बाद दिल्ली में बढ़ रहे कंठमाला रोग के मामले, जानिए इसके लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    धनिया से भी बनाई जा सकती है स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय, जानिए सेवन के फायदे  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025