NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धनिया से भी बनाई जा सकती है स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय, जानिए सेवन के फायदे 
    अगली खबर
    धनिया से भी बनाई जा सकती है स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय, जानिए सेवन के फायदे 

    धनिया से भी बनाई जा सकती है स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय, जानिए सेवन के फायदे 

    लेखन सयाली
    May 06, 2024
    11:01 am

    क्या है खबर?

    धनिया भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटी है, जिसके बिना सभी पकवान अधूरे हैं। यह सभी व्यंजनों में ताजगी और खुशबु जोड़कर उसके स्वाद को दोगुना करने का काम करती है।

    धनिया में विटामिन A, C, K समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, काफी कम लोग जानते हैं कि इस स्वादिष्ट जड़ी-बूटी से बेहद स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय भी बनाई जा सकती है।

    गर्मी में धनिया की चाय को डाइट में शामिल करने से आपको ये लाभ मिलेंगे।

    #1

    सुधरता है पाचन स्वास्थ्य 

    धनिया की चाय में मूत्रवर्धक, उत्तेजक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह पेट और आंत की समस्याओं का इलाज करने के लिए जानी जाती है।

    इसके नियमित सेवन से आप गैस और सूजन को भी आसानी से कम कर सकते हैं। अगर आप पेट में ऐंठन या पाचन संबंधी परेशानी का अनुभव करते हैं, तो हर सुबह एक कप धनिया की चाय पीने से आपको राहत मिल सकती है।

    #2

    माइग्रेन के दर्द से मिलती है राहत 

    माइग्रेन एक ऐसी परेशानी है, जिसमें सिर के एक हिस्से में जटिल दर्द महसूस होता है। भारत में यह समस्या आम हो गई है, जिसके दौरान कुछ लोगों को उलटी भी आना शुरू हो जाती है।

    आप माइग्रेन में होने वाले दर्द को कम करने के लिए धनिया की चाय पी सकते हैं। आयुर्वेद और ईरानी परंपरा में धनिया की चाय को सदियों से सिर दर्द के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता आया है।

    #3

    शरीर को करती है डिटॉक्सीफाई 

    गर्मी में अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरूरी होता है। डिटॉक्सीफिकेशन के जरिए शरीर के विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं, वजन घटता है और ऊर्जा बढ़ती है।

    धनिया की चाय लिवर और गॉलब्लैडर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकती है। यह आपके शरीर की डिटॉक्स प्रक्रियाओं का समर्थन करने का एक प्राकृतिक तरीका है, जिसकी मदद से आपको आरामदायक नींद भी मिल सकती है।

    आप शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए ये तरीके भी अपना सकते हैं।

    #4

    गर्मी में मिलता है ठंडक का एहसास 

    धनिया की चाय में एक बढ़िया स्वाद होता है। यह एक ताजी हर्बल पेय है, जिसका आनंद लेने के लिए आप इसे ठंडा या गरम पी सकते हैं।

    इसके सेवन से आपका पेट ठंडा रहता है और आपको गर्मी से निजात पाने में मदद मिल सकती है। इस चिलचिलाती गर्मी में अदरक और दूध वाली चाय पीने से अधिक गर्मी महसूस होती है।

    ऐसे में आप इस हर्बल पेय का विकल्प चुनकर ताजगी पा सकते हैं।

    विधि

    धनिया की चाय की रेसिपी 

    घनिया की चाय की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम होने के लिए रखें। इसमें 2 चम्मच धनिया के बीज डालकर उबलने दें।

    आप चाहें तो बीज की जगह पर धनिया के पत्तों को छोटा-छोटा काटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 2 मिनट उबलने के बाद गैस को बंद करें और चाय को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

    इसे छानकर गरमा-गरम पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    खान-पान

    आ गया है आम का सीजन, इस स्वादिष्ट और रसीले फल से बनाएं ये मीठे व्यंजन  रेसिपी
    वीगन डाइट वाले प्रोटीन युक्त इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन, घटेगा वजन वीगन डाइट
    गर्मियों में बच्चों को लंच में दें ये 5 व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए घर पर बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी

    स्वास्थ्य

     स्वाद के साथ-साथ फायदों से भी भरपूर होता है शहतूत का फल, डाइट में करें शामिल खान-पान
    इंटरमिटेंट फास्टिंग से लगभग 91 प्रतिशत बढ़ जाता है हृदय रोग से मौत का खतरा- अध्ययन शिकागो
    कहीं आपके शरीर में प्रोटीन की कमी तो नहीं? इन 5 लक्षणों से पता लगाएं खान-पान
    सीने में होने वाली जलन से आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलु सुझाव, जल्द दिखेगा असर टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025