Page Loader
चक्रवाती तूफान 'मोका' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश
चक्रवाती तूफान 'मोचा' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम (तस्वीर: pexels)

चक्रवाती तूफान 'मोका' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश

लेखन गजेंद्र
May 12, 2023
11:46 am

क्या है खबर?

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान 'मोका' से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम में तब्दीली दिख सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे क्षेत्र में आज यह चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। इससे 11 मई के बाद दिल्ली और अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बदलाव दिखेगा।

मौसम

पश्चिम बंगाल पर पड़ेगा उल्टा असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि चक्रवात मोका एक से दो दिन में तट से टकरा सकता है। यह कहां टकराएगा, यह अभी तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल की तरफ नहीं जाएगा। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़ता दिख रहा है और अगले कुछ दिनों में यहां लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। कोलकाता का पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।