NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गंभीर चक्रवात में बदला तूफान 'मोका', कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    अगली खबर
    गंभीर चक्रवात में बदला तूफान 'मोका', कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    तूफान 'मोका' बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ बढ़ रहा है

    गंभीर चक्रवात में बदला तूफान 'मोका', कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    लेखन आबिद खान
    May 12, 2023
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'मोका' आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

    IMD के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। यह बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ बढ़ रहा है।

    इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    बंगाल

    पश्चिम बंगाल में NDRF के 200 जवान तैनात

    'मोका' को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8 टीमों को तैनात किया गया है।

    NDRF की सेकंड बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने कहा, "मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोचा 12 मई को एक गंभीर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। हमने 8 टीमें तैनात की हैं। NDRF के 200 बचावकर्ता जमीन पर तैनात हैं और 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर हैं।"

    बारिश

    इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 13-14 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    त्रिपुरा और मिजोरम में 13 मई को कई स्थानों पर भारी बारिश और 14 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

    नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर 14 मई को भारी बारिश हो सकती है।

    हवा

    175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- IMD

    IMD ने बताया कि चक्रवात मोका कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इससे 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

    अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में आज और कल समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेगी। इस वजह से मछुआरों, नावों और जहाजों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    राज्य

    इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम विभाग ने त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में रविवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना जताई है।

    अंडमान सागर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 65 से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। ये बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तूफान
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय मौसम विभाग
    बंगाल की खाड़ी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    तूफान

    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी ओडिशा
    तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा साइक्लोन 'निवार'; पुदुचेरी में धारा-144 लागू तमिलनाडु
    'निवार' के बाद अब मंडराया एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु
    'टाउते' तूफान से तबाह हुआ सलमान-कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट मनोरंजन

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार कांग्रेस समाचार
    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना बॉलीवुड समाचार
    बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने से इनकार, कहा- मेरा सिट काट लो... ममता बनर्जी
    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस से कई बच्चों की मौत, जानें इसके बारे में अहम बातें कोरोना वायरस

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बने मुसीबत, चार राज्यों में रेड अलर्ट दिल्ली
    दिल्ली में 5 दिन से जारी ठंड ने मनाली-मसूरी को पीछे छोड़ा, इतना रहा तापमान दिल्ली
    उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण सड़क हादसों में गई 7 जानें उत्तर प्रदेश
    उत्तर भारत में घटेगा कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के बीच हल्की बारिश के आसार दिल्ली

    बंगाल की खाड़ी

    भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट 13 लोगों के साथ लापता, तलाशी अभियान जारी चेन्नई
    लापता AN-32 का तलाशी अभियान तेज, नौसेना और ISRO की ली जा रही मदद असम
    चार दिन बाद भी नहीं मिला IAF का लापता विमान, जानें खोज में कौन-कौन है शामिल असम
    चंद्रयान-2: ISRO का SLV मिशन फेल होने पर क्या बोले थे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ISRO
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025