Page Loader
दिल्ली: मायापुरी में बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को मारा सर्जिकल ब्लेड, 2 गिरफ्तार
दिल्ली में गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल को सर्जिकल ब्लेड मारकर घायल किया गया (तस्वीर: unsplash)

दिल्ली: मायापुरी में बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को मारा सर्जिकल ब्लेड, 2 गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Jun 28, 2023
01:39 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में मायापुरी के झुग्गी इलाके में 2 बदमाशों ने गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल विक्रांत को सर्जिकल ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी के हाथ में गंभीर चोट आई है। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों हमलावर आपस में भाई बताए जा रहे हैं, जिनमें एक का नाम विशाल और दूसरे का कृष्ण है। पुलिस दोनों हमलावरों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हमला

मायापुरी में हो चुकी है एक पुलिसकर्मी की हत्या

जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल व्रिकांत और कांस्टेबल हरीश रेवाड़ी लाइन के झुग्गी इलाकों में गश्त कर रहे थे, तभी वहां दोनों हमलावर आए और अचानक से हमला कर दिया। दोनों किसी वारदात की योजना बना रहे थे। बता दें, इससे पहले 4 जनवरी को मायापुरी में मोबाइल छीनने के आरोपी अनीस ने पकड़कर लाते समय ASI शंभू दयाल की 12 बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अनीस ने एक मजदूर को भी बंधक बनाया था।