NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी को अब तक किस-किस देश से मिल चुके हैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी को अब तक किस-किस देश से मिल चुके हैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
    प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी को अब तक किस-किस देश से मिल चुके हैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 25, 2023
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने रविवार को राजधानी काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया।

    प्रधानमंत्री मोदी को उनके 9 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मिस्र समेत 13 देशों के सर्वोच्च पुरस्कार मिल चुके हैं। यह दुनिया के देशों के साथ भारत के मजबूत और द्विपक्षीय संबंधों को भी दर्शाता है।

    आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को किस-किस देश ने सम्मानित किया है।

    सम्मान 

    सऊदी अरब और अफगानिस्तान

    प्रधानमंत्री मोदी को अप्रैल, 2016 में उनकी सऊदी अरब की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया गया था।

    सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया था।

    उसी वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था।

    सम्मान 

    फिलिस्तीन

    प्रधानमंत्री मोदी को फरवरी, 2018 में फिलिस्तीन की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' से सम्मानित किया गया था।

    यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

    फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत और फिलिस्तीन के बीच संबंधों में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।

    सम्मान 

    संयुक्त अरब अमीरात 

    प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2019 में 'ऑर्डर ऑफ जायद' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    प्रधानमंत्री को यह सम्मान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया था।

    गौरतलब है कि इस पुरस्कार का नाम UAE के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है और इसे उनकी जन्म शताब्दी के वर्ष में दिया गया था।

    सम्मान

    रूस

    रूस ने अप्रैल, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' पुरस्कार से सम्मानित किया था।

    प्रधानमंत्री को यह सम्मान रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में उनकी असाधारण सेवा के लिए दिया गया था।

    इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की स्थापना 17वीं शताब्दी में पीटर द ग्रेट द्वारा 1699 में गई थी और यह रूस का सबसे पुराना और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    सम्मान 

    मालदीव और बहरीन 

    प्रधानमंत्री मोदी को जून, 2019 में मालदीव की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च सम्मान 'रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित किया गया था।

    राजधानी माले में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया था।

    प्रधानमंत्री को अगस्त, 2019 में 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान बहरीन द्वारा प्रदान किया गया था।

    पुरस्कार 

    अमेरिका और भूटान

    प्रधानमंत्री मोदी को 2020 में अमेरिकी सेना के 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा दिया जाता है।

    उन्हें दिसंबर, 2021 में पड़ोसी देश भूटान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से भी सम्मानित किया गया था। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने यह पुरस्कार प्रदान किया था।

    पुरस्कार 

    फिजी, पापुआ न्यू गिनी और पलाऊ गणराज्य 

    प्रधानमंत्री मोदी को पिछले महीने फिजी और पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक सामानों से नवाजा गया था।

    प्रधानमंत्री मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए 'द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' और 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से सम्मानित किया गया था।

    पापुआ न्यू गिनी की इस यात्रा के दौरान पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मिस्र
    सऊदी अरब
    फिलिस्तीन

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    नरेंद्र मोदी

    ओडिशा ट्रेन हादसे पर पाकिस्तान और रूस समेत कई देशों के नेताओं ने जताया शोक ओडिशा
    राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी की कार क्रैश हो रही, वह पीछे देखकर गाड़ी चला रहे राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले अमेरिका का भारत के लोकतंत्र पर बड़ा बयान, क्या कहा? अमेरिका
    गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए केजरीवाल, फिर समन जारी अरविंद केजरीवाल

    मिस्र

    इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं, एक भारतीय है यहां का राजा अजब-गजब खबरें
    फिर से तैरने लगा स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज, छह दिन बाद रास्ता खुला स्वेज नहर
    क्या है कपिंग थेरेपी और यह क्यों हो रही लोकप्रिय? विशेषज्ञ से जानें फायदे और नुकसान कपिंग थेरेपी
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस

    सऊदी अरब

    सऊदी अरब ने बदले नियम, अब मालिक की अनुमति के बिना नौकरी बदल सकेंगे विदेशी कामगार दुनिया
    G-20 सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी बोले- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरोना वायरस सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती नरेंद्र मोदी
    APEDA ने बढ़ते विरोध को देखते हुए रेड मीट मैन्युअल से हटाया 'हलाल' शब्द भारत की खबरें
    सऊदी अरब में बनेगा कार और सड़क मुक्त शहर, रह सकेंगे 10 लाख लोग कार

    फिलिस्तीन

    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? इजरायल
    फिलिस्तीन में दूतावास में मृत पाए गए भारत के राजदूत मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय
    इजरायल ने गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर किए हवाई हमले, 10 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025