NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सऊदी अरब में बनेगा कार और सड़क मुक्त शहर, रह सकेंगे 10 लाख लोग
    अगली खबर
    सऊदी अरब में बनेगा कार और सड़क मुक्त शहर, रह सकेंगे 10 लाख लोग

    सऊदी अरब में बनेगा कार और सड़क मुक्त शहर, रह सकेंगे 10 लाख लोग

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 11, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में वाहनों से निकलते धुएं के कारण बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भविष्य के लिए कार्बन उत्सर्जन से मुक्त शहर की योजना तैयार की है।

    इसके तहत 170 किलोमीटर लंबा ऐसा शहर बसाया जाएगा। जिसमें न तो कार होंगी और ना ही कोई सड़क होगी।

    इसके अलावा यह शहर पूरी तरह से कार्बन उत्सर्जन से मुक्त होगा। इस शहर का निर्माण इस साल की पहली तिमाही में शुरू हो जाएगा।

    घोषणा

    NEOM प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा शहर का निर्माण

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार क्राउन प्रिंस सलमान ने सोमवार को इस शहर की घोषणा की है। इसका निर्माण सऊदी अरब के NEOM (नया भविष्य) प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।

    बसाए जाने वाले नए शहर का नाम 'द लाइन' होगा। प्रिंस सलमान स्वयं इस शहर विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।

    बता दें कि NEOM प्रोजेक्ट की घोषणा 24 अक्टूबर, 2017 को प्रिंस सलमान ने की थी। इस प्रोजेक्ट पर कुल 500 बिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे।

    खासियत

    'द लाइन' शहर की होगी यह खासियत

    170 किलोमीटर लंबे 'द लाइन' शहर के विकास पर करीब 100-200 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा।

    इस शहर में सड़कें और कारें नहीं होगी। यह पूरी तरह से कार्बन उत्सर्जन से मुक्त होगा और इसमें 10 लाख लोग रह सकेंगे।

    शहर में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली होगी तथा यातायात के लिए सार्वजनिक परिवहन सिस्टम होगा।

    शहर को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की अहम भूमिका होगी। पूरा शहर स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा।

    जानकारी

    महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एक से दूसरे छोर

    शहर के निर्माण में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचने में 20 मिनट से अधिक समय नहीं लगे। इसके अलावा लोगों की तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

    योजना

    2030 तक शहर में होंगी 3.80 लाख नौकरियां

    NEOM प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए जाने वाले इस शहर में साल 2030 तक 3.80 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके अलावा शहर में अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनॉमस मोबिलिटी सॉल्यूशंस का उपयोग किया जाएगा।

    इस शहर के निर्माण से 2030 में सऊदी अरब की GDP में 48 अबर डॉलर के आने का अनुमान भी लगाया गया है। लाल सागर के तट पर तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट व्यावसायिक केंद्र भी होगा।

    बयान

    प्रकृति के बचाव के साथ भी हो सकता है विकास- सलमान

    नए शहर की घोषणा के दौरान क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा, "मैने तेल के बाद के जीवन की परिकल्पना की है। हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं बढ़ाया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं?"

    उन्होंने आगे कहा, "यह नया शहर कार, सड़क और कार्बन उत्सर्जन के बिना मानव जाति के लिए नई क्रांति साबित होगा। इससे लोगों के जीवन में बड़ा सुधार और खुशहाली आएगी।"

    पृष्ठभूमि

    घोषणा के बाद से ही राजनीतिक मुद्दा रहा है प्रोजेक्ट

    बता दें कि क्राउन प्रिंस सलमान के घोषणा करने के बाद से ही NEOM प्रोजेक्ट संदेहास्पद और राजनीतिक विवाद का मुद्दा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर आर्थिक विश्लेषकों का सवाल रहा है कि क्या यह प्रोजेक्ट यथार्थवादी होगी? क्या इसके लिए आवश्यक निवेश मिल पाएगा?

    इस पर प्रिंस ने कहा है कि इस शहर के निर्माण के लिए आगामी 10 सालों में NEOM प्रोजेक्टर, सऊदी अरब सरकार और विदेशी निवेशकों से आवश्कय निवेश मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सऊदी अरब
    कार

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    सऊदी अरब

    जम्मू-कश्मीर: सऊदी अरब और मलेशिया ने नहीं किया किसी का पक्ष, शांतिपूर्ण समाधान की अपील भारत की खबरें
    सऊदी अरबः बेइंतहा प्यार करता है पति, परेशान होकर महिला ने मांगा तलाक दुनिया
    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें
    सऊदी अरब की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, आधा हुआ तेल उत्पादन ईरान

    कार

    कार लोन के लिए आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें, फायदे में रहेंगे व्यवसाय
    इन पांच महंगी चीजों के मालिक हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    अपनी कार को हाइटेक बनाने के लिए उसमें जरूर लगाएं ये चीजें ऑटोमोबाइल
    आपकी कार भी देगी अच्छा माइलेज, बस ड्राइविंग के दौरान रखें इन बातों का खास ध्यान ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025