NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान (तस्वीर- ट्विटर/@MEAIndia)

    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 25, 2023
    03:57 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से नवाजा गया।

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने राजधानी काहिरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया।

    प्रधानमंत्री मोदी को पिछले 9 वर्षों में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्रदान दिए गए सर्वोच्च राजकीय सम्मानों में से यह 13वां राजकीय सम्मान है।

    बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की 2 दिवसीय यात्रा पर गए हुए हैं।

    सम्मान 

    शुद्ध सोने से निर्मित है यह सम्मान

    मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक, 'द ऑर्डर ऑफ द नाइल' शुद्ध सोने से निर्मित कॉलर है, जिसमें वर्ग की 3 इकाइयों पर प्रतीक चिन्ह बने हुए हैं। यह तीनों इकाई एक-दूसरे के साथ एक गोलाकार सोने के फूल से जुड़ी हुई हैं।

    पेंडेंट के बीच में नील नदी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक उभरा हुआ प्रतीक है जो उत्तर (पेपिरस) और दक्षिण (कमल) को एक साथ लाता है।

    ट्विटर पोस्ट

    मिस्र के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित

    #WATCH | Egyptian President Abdel Fattah al-Sisi confers PM Narendra Modi with 'Order of the Nile' award, in Cairo

    'Order of the Nile', is Egypt's highest state honour. pic.twitter.com/e59XtoZuUq

    — ANI (@ANI) June 25, 2023

    बैठक 

    भारत और मिस्र के बीच हुए कई द्विपक्षीय समझौते 

    प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, पर्यटन समेत कई अहम समझौते हुए।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने मिस्र की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद अल-हाकीम मस्जिद का दौरा किया और बोहरा मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हेलिओपोलिस युद्ध सीमेटरी जाकर प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 4,000 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    बैठक 

    प्रधानमंत्री ने मिस्र के मंत्रिमंडल की 'भारत इकाई' के साथ की बैठक

    प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के मंत्रिमंडल की 'भारत इकाई' के साथ एक बैठक कर दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की।

    इस 'भारत इकाई' की स्थापना इस वर्ष की शुरुआत में मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी की गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राजकीय यात्रा के बाद की गई थी।

    इस 'भारत इकाई' की अध्यक्षता मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली करते हैं और इसमें कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

    रिश्ते 

    कैसे रहे हैं भारत-मिस्र के रिश्ते?

    दोनों देशों के बीच राजदूत स्तर पर राजनयिक संबंधों की स्थापना 18 अगस्त, 1947 को की गई थी। उसके बाद से ही सैन्य, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होते गए हैं।

    पिछले 10 सालों में दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 5 गुना से ज्यादा बढ़ गया है।

    अब तक 4 भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा कर चुके हैं और 1997 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मिस्र

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    नरेंद्र मोदी

    ओडिशा ट्रेन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ खत्म, कैसे मिनटों में आपस में भिड़ गईं 3 ट्रेनें? ओडिशा
    ओडिशा ट्रेन हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं  ओडिशा
    ओडिशा ट्रेन हादसे पर पाकिस्तान और रूस समेत कई देशों के नेताओं ने जताया शोक ओडिशा
    राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी की कार क्रैश हो रही, वह पीछे देखकर गाड़ी चला रहे राहुल गांधी

    मिस्र

    इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं, एक भारतीय है यहां का राजा अजब-गजब खबरें
    फिर से तैरने लगा स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज, छह दिन बाद रास्ता खुला स्वेज नहर
    क्या है कपिंग थेरेपी और यह क्यों हो रही लोकप्रिय? विशेषज्ञ से जानें फायदे और नुकसान कपिंग थेरेपी
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025