पुल गिरना: खबरें
वडोदरा पुल हादसे में सामने आई लापरवाही, 3 साल पहले पत्र लिखकर दी गई थी चेतावनी
गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी राहत और बचाव अभियान जारी है। कम से कम 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
गुजरात: वडोदरा में गंभीरा पुल हादसे में अब तक 14 मौत, खत्म हुआ पूरा परिवार
गुजरात में वडोदरा जिले को आणंद से जोड़ने वाला गंभीरा पुल बुधवार सुबह अचानक ढह गया था, जिसमें 7 वाहन गिरे थे। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
गुजरात: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरने से 9 की मौत
गुजरात में वडोदरा जिले को आणंद से जोड़ने वाला गंभीरा पुल बुधवार सुबह अचानक ढह गया, जिससे 5 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है।
पुणे: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 2 लोगों की मौत, कई बहे; बचाव अभियान जारी
पुणे के तालेगांव स्थित कुंदमाला इलाके में इंद्रायणी नदी पर बने पैदल यात्री पुल के रविवार को अचानक ढह जाने से करीब 20 लोग नदी में बह गए हैं। अब तक हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है।
उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ से गिरा चट्टान, हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल टूटा
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां के गोविंदघाट में पहाड़ से गिरा बड़ा चट्टान सीधे लोहे के बने पुल पर गिरा, जिससे पूरा पुल ध्वस्त हो गया।
दक्षिण कोरिया में एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन स्थल पर गिरा पुल, 2 की मौत
दक्षिण कोरिया के चेओनान शहर में मंगलवार को एक एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन स्थल पर एक पुल भरभराकर ढह गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है।
कानपुर में आजादी की लड़ाई का गवाह रहा 150 साल पुराना पुल गंगा नदी में गिरा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 150 साल पुराने पुल का एक हिस्सा मंगलवार को भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। ये पुल कानपुर को लखनऊ से जोड़ता था।
बिहार: भागलपुर में तीसरी बार गंगा नदी में गिरा सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का एक हिस्सा
बिहार में पुलों के गिरने की घटना थम नहीं रही है। अब भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया। यह पुल तीसरी बार घ्वस्त हुआ है।
गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल ढहा, ट्रक नदी में गिरा
गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना एक पुल मंगलवार रात को ढह गया। पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर बना था।
बिहार: अब अररिया जिले में बाढ़ से बहा पुल, एक महीने में 15वां मामला
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं के बीच मंगलवार को अररिया में एक और पुल ध्वस्त हो गया। यह पुल फारबिसगंज ब्लॉक के अमहारा गांव में परमान नदी पर बना था।
बिहार: अब सारण में ढहा पुल, पिछले 16 दिनों में 10वीं घटना
बिहार में पुल ढहने की खबरें चौंका रही हैं। बुधवार को सीवान में 3 पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार को सारण में एक छोटा पुल ढह गया।
बिहार: सीवान में 1 दिन में 3 पुर धराशायी, 15 दिन में आठवीं घटना
बिहार में पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सीवान में भारी बारिश के कारण 3 पुल गिर गए। इससे कई गावों का संपर्क से टूट गया।
बिहार: अब किशनगंज में 70 मीटर पुल का खंभा ढहा, 10 दिन में चौथी घटना
बिहार के अलग-अलग जिलों में पुल ढहने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को किशनगंज जिले में 70 मीटर लंबे पुल का खंभा ढह गया।
बिहार: अररिया में नदी पर बना 100 मीटर का पुल उद्घाटन से पहले ही गिरा
बिहार के अररिया में बकरा नदी पर बना 100 मीटर का पुल मंगलवार को टूटकर नदी में बह गया। पुल का आने वाले दिनों में उद्घाटन किया जाना था।
चीन: गुआग्डोंग प्रांत में राजमार्ग का हिस्सा धंसने से 19 की मौत, 30 बुरी तरह घायल
चीन के दक्षिण में स्थित गुआग्डोंग प्रांत में बुधवार को राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में आने से 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 30 लोग बुरी तरह घायल हैं।
तेलंगाना: मनैर नदी पर बन रहा पुल तेज हवा से ढहा, 2016 से बन रहा
तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में सोमवार रात को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उत्तराखंड: पुल बहने पर नदी पार करने के लिए ग्रामीणों ने की ये 'JCB जुगाड़'
उत्तराखंड के चमोली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुल टूटने के बाद लोगों को JCB मशीन के सहारे नदी पार कराई जा रही है।
उत्तराखंड: कोटद्वार में अवैध खनन से कमजोर हुआ पुल नदी के बहाव से ढहा, यातायात प्रभावित
उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बीच खबर आई है कि कोटद्वार में मालन नदी पर बने मोटा ढांक पुल का एक हिस्सा गुरुवार को पानी के तेज बहाव के कारण ढह गया। इसका वीडियो भी आया है।
बिहार में 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल उद्घाटन से पहले ही ढहा
बिहार के बेगुसराय में 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एक पुल उद्घाटन से पहले ही टूटकर नदी में गिर गया। हालांकि, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
मध्य प्रदेश: निर्माण के दो महीने बाद ही बारिश में बहा पुल, दो इंजीनियर निलंबित
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बरबसपुर-सुनवारा मार्ग पर वैनगंगा नदी पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाए गए पुल के उद्घाटन से पहले ही बारिश में बह जाने के मामले में जिम्मेदारों पर गाज गिर गई है।