LOADING...
जम्मू के भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, वाहन गड्ढे में गिरे
जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज का एक हिस्सा गिरा (तस्वीर: एक्स/@AdityaRajKaul)

जम्मू के भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, वाहन गड्ढे में गिरे

लेखन गजेंद्र
Aug 26, 2025
05:58 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात खराब हैं। मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिसके कारण कई वाहन गड्ढे में गिर गए। यह इलाका तवी नदी के पास है। बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। पानी बढ़ते-बढ़ते नदी के ऊपर बने सभी पुलों को छूने लगा है। पुल पर आवाजाही रोक दी गई है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुल पर पानी आने से एक किनारे पर गड्ढा हो गया है, जिसके कारण पुल से निकलने वाले वाहन गड्ढे में गिर गए। करीब 4 वाहनों के हादसाग्रस्त होने की सूचना है। पुलिस और बचाव दल की टीम ने लोगों को बचाया है। पुल के दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 2014 में भी इसी तरह की बाढ़ आई थी, जिसके बाद पुल पर आवाजाही बंद थी।

ट्विटर पोस्ट

फोर्थ तवी ब्रिज पर हादसा