LOADING...
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सुरक्षित चेन्नई लौटे अजीत कुमार, सामने आया वीडियो
अजीत कुमार सुरक्षित चेन्नई लौटे

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सुरक्षित चेन्नई लौटे अजीत कुमार, सामने आया वीडियो

Mar 11, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की सही सलामत भारत वापसी हो गई है जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण हवाई उड़ानों पर प्रतिब्रध लगा दिया गया था। नतीजन, अभिनेता पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसे हुए थे। 10 मार्च को, अजित अपने घर लौट आए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया।

वीडियो

वीडियो में चेन्नई पहुंचते दिखाई दिए अजित कुमार

सोशल मीडिया पर एक फैन पेज द्वारा वीडियो साझा किया गया है। इसमें अजित को दुबई से निकलने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए दिखाया गया है। उनके साथ सिक्योरिटी अधिकारी भी मौजूद नजर आए। वीडियो में, अभिनेता अपने सामान के साथ अपनी कार की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को न कोई प्रतिक्रिया दी, और न तस्वीरें क्लिक कराईं। अभिनेता अपनी कार में बैठकर वहां से अपने घर की ओर निकल गए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतियोगिता

रेसिंग प्रतियोगिता से पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे अभिनेता

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात में यात्रा बाधित होने के कारण अजित दुबई में फंस गए हैं। दरअसल, वह अपनी अगली कार रेसिंग प्रतियोगिता से पहले कड़ी ट्रेनिंग के लिए अबू धाबी में थे। हालांकि, उस वक्त अभिनेता के मैनेजर ने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि अजित सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उधर, उनकी वापसी से फैंस भी राहत की सांस ले रहे हैं।

Advertisement