भारत के सबसे बड़े डॉल्बी सिनेमाघर का इस दिन होगा आगाज, दिखाई जाएंगी ये फिल्में
क्या है खबर?
भारत के सबसे बड़े डॉल्बी सिनेमाघर के रूप में, अल्लू सिनेमाज भव्य शुरुआत करने जा रहा है। अल्लू अर्जुन के इस सिनेमाघर का उद्घाटन 12 मार्च को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा किया जाएगा। वहीं 18 मार्च से इसे आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अल्लू सिनेमाज में, 2026 की 2 सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों को दिखाया जाएगा जिसमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' शामिल है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#AlluCinemas — India’s largest and Hyderabad’s first #DolbyCinema is finally ready to open❤️🔥
— Gaurav Mishra🇮🇳 (@Gaurav_5599) March 9, 2026
👉March 12 – Soft Launch
👉March 18 – Opens to the public with #DhurandharTheRevenge premiere shows. #AlluArjun has truly set the bar very high for exhibitors. 🔥 pic.twitter.com/EwD7RbcL0P
पेड प्रिव्यू
'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू दिखाए जाएंगे
NDTV के मुताबिक, हैदराबाद स्थित अल्लू सिनेमाज में 18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू दिखाए जाएंगे। वहीं अगले दिन से 'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' के शोज चलाए जाएंगे। हाल ही में, प्रबंधन की ओर से आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया गया कि डॉल्बी सिनेमा का उद्देश्य एक असाधारण फिल्म अनुभव प्रदान करना है। इससे पहले, अल्लू अर्जुन के परिवार और अन्य फिल्मी हस्तियों ने अल्लू सिनेमाज के सॉफ्ट लॉन्च में हिस्सा लिया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
EXCLUSIVE | #DolbyCinema | #AlluCinemas
— Parth Chaturvedi (@_mrchaturvedi) January 3, 2026
In presence of Allu Arjun’s family, celebrities from TFI & stalwarts of Industry, Allu Cinemas did a soft launch today with refreshments & dinner.
SOME EXCLUSIVE pictures from the event and sneak-peak in one of the flat screens. This is… pic.twitter.com/w68VwykTm8