LOADING...
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा
बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा (तस्वीर: एक्स/@MamtaTripathi80)

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा

लेखन गजेंद्र
Mar 30, 2024
12:35 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूजट्रैक के मुताबिक, पुल के 3 बीम गिरे हैं, जबकि 2 बीम में दरार आई है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी सीपी सिंह मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हादसे का कारण मौसम की खराबी बताया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त सामग्री न होने के आरोपों का खंडन किया।

हादसा

83 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है पुल

यह पुल 83 करोड़ रुपये की लागत से बुलंदशहर के गजरौला गांव से अमरोहा के वीरमपुर गांव तक बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 1,062 मीटर है। पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) और सेतु निगम की देखरेख में हो रहा था। पुल का निर्माण 2 साल पहले शुरू हुआ था। गनीमत रही कि हादसा तब हुआ, जब श्रमिक काम करके लौट चुके थे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की है।

ट्विटर पोस्ट

पुल गिरने पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल