
बिहार: अब किशनगंज में 70 मीटर पुल का खंभा ढहा, 10 दिन में चौथी घटना
क्या है खबर?
बिहार के अलग-अलग जिलों में पुल ढहने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को किशनगंज जिले में 70 मीटर लंबे पुल का खंभा ढह गया।
यह पुल कनकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना है, जो बहादुरगंज और दिघलबैंक ब्लॉक को जोड़ता है।
हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर पुल को बंद कर दिया गया है। पुल टूटने से 2 इलाके के लोग प्रभावित होंगे।
घटना
2011 में बना था पुल
आज तक के मुताबिक, किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि यह पुल 2011 में मडिया नदी पर 25 लाख रुपये से बनाया गया था, जो 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है।
सिंगला ने बताया कि नेपाल में बारिश की वजह से यहां की नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे पुल धराशायी हुआ। फिलहाल यहां आवाजाही रोक दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल 2017 में क्षतिग्रस्त हो गया था।
ट्विटर पोस्ट
बिहार के किशनगंज में पुल क्षतिग्रस्त
बिहार में NDA ठगबंधन के ट्रिपल इंजन की सरकार है,
— Rahul Kajal INC 🇮🇳 (@RahulKajalRG) June 27, 2024
तभी टूट रहे हैं पुल और हो रहा भ्रष्टाचार है।
अब किशनगंज की कनकई नदी का पुल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। pic.twitter.com/RzHLF5ruDM
जानकारी
10 दिन में 4 पुल हुए धराशायी
बिहार में 10 दिन में 4 पुल गिर चुके हैं। 18 जून को अररिया में, 22 जून को सिवान में 23 जून को मोतिहारी में घोड़ासहन ब्लॉक में एक निर्माणाधीन पुल गिरा था। पिछले साल भी कई घटनाएं सामने आई थी।