LOADING...
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और रूस से बात की, जानिए क्या चर्चा हुई
ईरान के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर और सर्गेई लावरोव से बात की

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और रूस से बात की, जानिए क्या चर्चा हुई

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

अमेरिका और इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत और रूस के विदेश मंत्रियों से बात की। इस दौरान विदेश मंत्रियों ने मौजूद हालात के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आने-जाने वाले शिपिंग और जहाजों की सुरक्षा पर चर्चा है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आपसी रिश्तों को जारी रखने और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मदद की बात कही है।

बातचीत

एस जयशंकर और अराघची के बीच क्या हुई बात?

ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया कि जयशंकर से फोन पर बातचीत के दौरान अराघची ने पिछले 11 दिनों में मीनाब में स्कूली छात्राओं की मौत समेत अमेरिका-इजरायली सरकार के अपराध के बारे में विस्तार से बताया। अराघची इसे ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन बताया और सभी सरकारों से इसकी निंदा का आग्रह किया। जयशंकर ने आपसी रिश्तों को जारी रखने, इसे बढ़ाने और स्थिरता लाने में मदद का आश्वासन दिया है।

बातचीत

रूस ने सुरक्षा में मदद का आश्वासन दिया

लावरोव के साथ बातचीत के दौरान अराघची ने जोर दिया कि देश अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना जारी रखेगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा लगातार कानून तोड़ने के प्रति कोई भी लापरवाही पूरे इलाके और दुनिया में असुरक्षा की भावना पैदा करेगी। लावरोव ने अमेरिकी-इजरायली हमले की बुराई करते हुए कहा कि रूस क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपनी तरफ से मदद देने को तैयार है।

Advertisement