Page Loader
गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल ढहा, ट्रक नदी में गिरा
गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला पुल गिरा (तस्वीर: एक्स/@Bnglrweatherman)

गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल ढहा, ट्रक नदी में गिरा

लेखन गजेंद्र
Aug 07, 2024
12:51 pm

क्या है खबर?

गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना एक पुल मंगलवार रात को ढह गया। पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर बना था। घटना के समय पुल के ऊपर से गुजर रहा एक ट्रक चालक वाहन समेत नदी में गिर गया। उसकी पहचान केरल निवासी राधाकृष्ण नाला स्वामी (36) के रूप में हुई है। घटना के समय नदी के पास मौजूद मछुआरों ने ट्रक चालक को बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुल गिरा

कर्नाटक से गोवा जाने वाला मार्ग प्रभावित

उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार शहर को गोवा से जोड़ने वाला यह पुल कोडीबाग के पास बना है। पुल गिरने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और यातायात प्रभावित है। क्षतिग्रस्त पुल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें भयावह तस्वीर दिख रही है। पुल खंभों से टूटकर नदी में गिरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल गिरते समय कई वाहन उससे गुजर रहे थे, लेकिन वे बच गए।

ट्विटर पोस्ट

क्षतिग्रस्त पुल का वीडियो 

जानकारी

1983 में बना था यह पुल

कर्नाटक और गोवा को जोड़ने वाला यह पुल 1983 में बना था। राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर कारवार में 2 पुल बनाए गए हैं और दोनों पुलों पर यातायात रोक दिया गया है। जिला प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। टीम निरीक्षण करने पहुंची है।