NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: कौन हैं भारतीय मूल के अजय भुतोरिया और बाइडन के लिए वो क्यों हैं अहम?
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं भारतीय मूल के अजय भुतोरिया और बाइडन के लिए वो क्यों हैं अहम?
    दुनिया

    #NewsBytesExplainer: कौन हैं भारतीय मूल के अजय भुतोरिया और बाइडन के लिए वो क्यों हैं अहम?

    लेखन आबिद खान
    May 08, 2023 | 05:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं भारतीय मूल के अजय भुतोरिया और बाइडन के लिए वो क्यों हैं अहम?
    अजय भुतोरिया को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन का करीबी माना जाता है

    अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन भी दोबारा चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। चुनाव के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दानदाताओं से मुलाकात की। इनमें भारतीय-अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर अजय जैन भुतोरिया भी शामिल थे। आइए जानते हैं अजय भुतोरिया कौन हैं और वो बाइडन के लिए कितने अहम हैं।

    क्यों चर्चा में हैं भुतोरिया?

    दरअसल, हाल ही में बाइडन और कमला हैरिस ने अपने चुनावी अभियान के लिए फंड इकट्ठा करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दोनों ने 150 दानदाताओं से मुलाकात की। हालांकि, इस कार्यक्रम में किसी तरह का फंड इकट्ठा नहीं किया गया और केवल दानदाताओं को आकर्षित करने के लिए बैठक की गई। इसमें दोनों ने भुतोरिया से भी मुलाकात की। इसके बाद से भुतोरिया चर्चा में हैं।

    कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ था? 

    इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए दान देने वाले शीर्ष 150 दानदाताओं के अलावा कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजोम, न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी, मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर और कांग्रेस और सीनेट के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडन ने चुनावी अभियान के लिए करीब 16,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बाइडन ने 2024 राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित होने की बात भी कही।

    कौन हैं अजय भुतोरिया?

    भुतोरिया अमेरिका की सिलिकॉन वैली में रहने वाले एक कारोबारी हैं। उन्हें बाइडन का करीबी माना जाता है और साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी भुतोरिया ने बाइडन के पक्ष में प्रचार किया था और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए फंडिंग जुटाई थी। 2020 में बाइडन की जीत में भुतोरिया की अहम भूमिका मानी जाती है। वे एशियाई, अमेरिकी मूल निवासी, हवाईयन और प्रशांत द्वीप समूह (USNHS) पर बने राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग में भी काम करते हैं।

    डेमोक्रेटिक पार्टी के उप वित्त अध्यक्ष भी हैं भुतोरिया

    भुतोरिया को जून, 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी का उप वित्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी के लिए फंडिंग जुटाने जैसे अहम काम के लिए ये पद महत्वपूर्ण है। इससे पहले एक ट्वीट में भुतोरिया ने बाइडन की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, 'राष्ट्रपति बाइडेन ने NATO को साथ रखते हुए, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ाते हुए और रोजगार का सृजन करते हुए वैश्विक मंच पर अमेरिकी नेतृत्व को बहाल किया है।'

    2020 में बाइडन के प्रतिनिधि चुने गए थे भुतोरिया

    2020 में भुतोरिया को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बाइडन के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया था। ऑनलाइन हुए इस चुनाव में भुतोरिया को कैलिफोर्निया के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बाइडन का प्रतिनिधि चुना गया था। वे 2016 चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के लिए राष्ट्रीय वित्त समिति में काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक की फंडिंग जुटाई थी।

    बाइडन के लिए क्यों जरूरी हैं भुतोरिया?

    अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों के लिए इस समुदाय के वोट जरूरी होते हैं। 2020 राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारतीय समुदाय को आकर्षित करने के लिए हाउडी मोदी जैसे कार्यक्रम किए थे। भारतीय मूल का होने के नाते भुतोरिया की इस समुदाय पर खासी पकड़ है, इसलिए बाइडन ने उन्हें उप वित्त अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी दी है।

    अमेरिका में अगले साल होना है राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन दोबारा राष्ट्रपति पद की रेस में हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी में कैनेडी परिवार के वंशज रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर से टक्कर मिलने जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप भी उम्मीदवारी जता रहे हैं। भारतीय मूल के बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    जो बाइडन
    #NewsBytesExplainer

    अमेरिका

    अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में हैदराबाद की महिला इंजीनियर की मौत  तेलंगाना
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने रेप और मानहानि मामले में नहीं दी गवाही, था अंतिम मौका डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: टेक्सास में फायरिंग में 8 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया  गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देने पर युवक की हत्या, जानिए मामला हत्या

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    जो बाइडन का ऐलान, 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ेंगे अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े होंगे रॉबर्ट कैनेडी जूनियर, बाइडन को देंगे चुनौती जो बाइडन
    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका
    अमेरिका: पॉर्न स्टार को रुपये देने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चलेगा मुकदमा अमेरिका

    जो बाइडन

    जो बाइडन AI कंपनियों के CEO से मिले, इस्तेमाल किया ChatGPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    अमेरिका: गर्भपात की दवा 'मिफेप्रिस्टोन' पर नहीं लगेगा बैन, कोर्ट ने सुनाया फैसला अमेरिका
    अमेरिका: कोरोना वायरस महामारी की वजह से 3 साल से लागू राष्ट्रीय आपातकाल हटाया गया अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में गर्भपात पर बहस, जानें विवाद और भारत में गर्भपात पर क्या है कानून अमेरिका

    #NewsBytesExplainer

    पहलवानों से पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर कब-कब हुए बड़े विरोध प्रदर्शन? दिल्ली
    #NewsBytesExpainer: क्या होती हैं हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक गाड़ियां और ये कैसे काम करती हैं?  ऑटोमोबाइल
    'बजरंग बली', 'जहरीला सांप' और '91 गालियां'; कर्नाटक के चुनावी प्रचार में छाए रहे ये मुद्दे कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: ऑपरेशन कावेरी हुआ पूरा, जानें कैसे चुनौतीपूर्ण अभियान के जरिए वापस भारत लाए गए लोग सूडान
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023