NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका का 'गन कल्चर' और बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं; क्या हैं कारण?
    अगली खबर
    अमेरिका का 'गन कल्चर' और बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं; क्या हैं कारण?
    अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर से बढ रही गोलीबारी की घटनाएं

    अमेरिका का 'गन कल्चर' और बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं; क्या हैं कारण?

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 23, 2022
    08:54 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

    वर्जीनिया में मंगलवार रात वॉलमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई।

    इसी तरह शनिवार को कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ+ नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत के साथ 25 लोग घायल हो गए। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।

    आइए जानते हैं अमेरिका के गन कल्चर और बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं के पीछे क्या कारण है।

    घटनाएं

    अमेरिका में इस साल घटी गोलीबारी की प्रमुख घटनाएं

    वर्जीनिया और कोलोराडो स्प्रिंग्स में घटित गोलीबारी की घटना इस घटित बड़ी घटनाओं में से एक है।

    इससे पहले अक्टूबर में उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों, सितंबर में टेनेसी राज्य के मेम्फिस शहर गोलीबारी में दो, जुलाई में शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड में हुई फायरिंग में छह और जून में फिलाडेल्फिया, मिशिगन और उवाल्डे में हुई गोलीबारी की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

    ऐसी कई अन्य घटनाएं भी प्रमुख हैं।

    कारण

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं के पीछे क्या है कारण?

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में इजाफे के पीछे सबसे बड़ा कारण वहां का 'गन कल्चर' है।

    स्विस-आधारित शोध परियोजना के स्मॉल आर्म्स सर्वे के अनुसार, अमेरिका में साल 2018 में 390 मिलियन यानी 39 करोड़ बंदूकें प्रचलन में थी।

    इसी तरह वोक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में प्रत्येक 100 लोगों के पास 120.5 बंदूकें हैं। कोरोना महामारी में तो प्रत्येक पांच में से एक परिवार ने बंदूकें खरीदी थी। ऐसे में यह संख्या और अधिक हो सकती है।

    जानकारी

    दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है अमेरिका

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। उसके बाद यमन में प्रत्येक 100 लोगों के पास 52.8 और आइसलैंड में प्रत्येक 100 लोगों के पास 31.7 बंदूकें हैं। इस हिसाब से अमेरिका बहुत आगे नजर आता है।

    हालात

    अमेरिका में बंदूकों के चलन की यह है स्थिति

    साल 2017 के प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका में प्रत्येक 10 वयस्कों में से तीन के पास बंदूक है और हर 10 में से चार लोग ऐसे घरों में रहते हैं, जहां किसी न किसी के पास बंदूक हैं।

    बंदूकें रखने वालों में सबसे अधिक संख्या गोरे लोगों की है और वह अधिकतर बंदूकों का समर्थन करने वाली रिपब्लिकन पार्टी से संबंधित हैं।

    इसी तरह अमेरिका में हथियारों का सबसे बड़ा समर्थक नेशनल राइफल्स एसोसिएशन (NRA) है।

    कारण

    अमेरिका में क्या है बढ़ते 'गन कल्चर' का कारण?

    अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' के पीछे अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा प्रमुख कारण रहा है।

    अक्टूबर 2021 में किए गए गैलप सर्वे के अनुसार, 88 प्रतिशत बंदूक मालिकों ने अपराध की रोकथाम और 70 प्रतिशत ने शूटिंग खेल के लिए बंदूकें रखने की बात कही है।

    इसी तरह 56 प्रतिशत ने शिकार करने और 66.7 प्रतिशत ने बंदूकें रखने के लिए सुरक्षा का हवाला दिया है।

    इसी तरह 75 प्रतिशत बंदूकधारी इसे अपनी स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

    परिणाम

    अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' के क्या सामने आ रहे हैं परिणाम?

    अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' से गोलीबारी और सामूहिक गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल 40,620 लोगों की मौत बंदूकों से होती है। इस हिसाब से प्रतिदिन 110 से अधिक लोग बंदूकों के कारण मर रहे हैं। इनमें आत्महत्या और हत्याएं भी शामिल हैं।

    वहीं साल 2009 के बाद से देश में हर साल औसतन 19 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई हो।

    जानकारी

    26 गुना अधिक है बंदूकों से हत्या की दर

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में बंदूक से हत्या की दर अन्य उच्च आय वाले देशों की तुलना में 26 गुना अधिक और आत्महत्या दर करीब 12 गुना अधिक है।

    कानून

    अमेरिका में क्या है बंदूक खरीदने के लिए कानून?

    अमेरिका के द गन कंट्रोल एक्ट, 1968 (GCA) के मुताबिक, बंदूक या छोटा हथियार खरीदने के लिए 18 साल की उम्र आवश्यक है और हैंडगन के लिए 21 साल की उम्र जरूरी है।

    हालांकि, बंदूक के पार्ट्स बिना लाइसेंस ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

    ऐसे में अपराधी और बच्चे ऑनलाइन बंदूक के पार्ट्स मंगवाते हैं और बंदूक तैयार कर लेते हैं।

    यही कारण है कि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

    परेशानी

    पार्ट्स खरीदकर तैयार की गई बंदूकों की नहीं मिल पाती जानकारी

    बंदूकों के पार्ट्स खरीदने पर नियंत्रण नहीं होने से घर में तैयार की गई बूंदूकों पर सीरियल नंबर नहीं होता और बंदूकों के मालिकों का पता भी नहीं लगाया जा सकता है।

    इसके कारण अमेरिका में इस प्रकार तैयार बंदूकों को घोस्ट गन कहा जाता है।

    रिपोर्ट के अनुसार, अपराध की जगह मिलने वाले वाले हथियारों में से 50 प्रतिशत तक यही घोस्ट हथियार ही होते हैं।

    पुलिस ने अब तक ऐसी हजारों बंदूकें जब्त कर चुकी है।

    प्रयास

    राष्ट्रपति बाइडन ने किए नए बंदूक नियंत्रण कानून पर हस्ताक्षर

    अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने जून में नए बंदूक नियंत्रण कानून पर हस्ताक्षर किए थे।

    इससे अब अमेरिका में कम उम्र के लोगों के बंदूक खरीदना मुश्किल हो गया है।

    दरअसल, बंदूक खरीदने से पहले सख्ती से पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। इसी तरह राज्यों और प्रशासन को शांति के लिए खतरा लगने वाले लोगों से हथियार जब्त करने के लिए कानून बनाने की आजादी दी गई है।

    टिप्पणी

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बंदूक को बताया था लोगों का मूलभूत अधिकार

    राष्ट्रपति जो बाइडन के नए बंदूक नियंत्रण कानून पर हस्ताक्षर से पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बंदूक हिंसा को लेकर बड़ा फैसला दिया था।

    न्यूयॉर्क के 1913 में बने एक कानून को निरस्त करने के मुकदमे में टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा था कि बंदूक लेकर चलना अमेरिकी लोगों का मूलभूत अधिकार है।

    हालांकि, बाइडन ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सामान्य बुद्धि और संविधान दोनों के विरोधाभासी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना
    आत्महत्या
    जो बाइडन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमेरिका

    तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस शोध के लिए बने विजेता नोबेल पुरस्कार
    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी रूस समाचार
    अमेरिका: बुजुर्ग महिला की आंख से निकलें 23 कॉन्टेक्ट लेंस, सोते वक्त भूल जाती थीं निकालना इंस्टाग्राम
    अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत गोलीबारी की घटना

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: कोलराडो की सुपरमार्केट में गोलीबारी, पुलिसकर्मी समेत 10 की मौत अमेरिका
    अंबाला: दो हिस्ट्रीशीटरों की गोली मारकर हत्या, गैंग ने फेसबुक पर कही बदला लेने की बात हरियाणा
    रूस: कजान शहर के स्कूल में गोलीबारी, अध्यापक और कई छात्रों की मौत रूस समाचार
    उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीतापुर सहित कई जगहों पर हिंसा उत्तर प्रदेश

    आत्महत्या

    तमिलनाडु: बेटी के अंतरजातीय विवाह पर पिता ने पत्नी और बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की तमिलनाडु
    तेलंगाना: महिला ने कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर की आत्महत्या तेलंगाना
    लखनऊ: नतीजों से नाखुश सपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या करने की कोशिश लखनऊ
    राजस्थान: दौसा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या का पूरा मामला क्या है? राजस्थान

    जो बाइडन

    आखिर यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका और NATO क्यों नहीं भेज रहे अपनी सेना? रूस समाचार
    यूक्रेन ने रूस पर लगाया मारियुपोल में 3 लाख नागरिकों को बंधक बनाने का आरोप रूस समाचार
    यूक्रेन-रूस युद्ध: अमेरिका ने रूस से आयात होने वाले तेल-गैस पर लगाई पाबंदी अमेरिका
    यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन, बाइडन बोले- रूस से सीधे नहीं भिड़ेगा NATO रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025