Page Loader
अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में हैदराबाद की महिला इंजीनियर की मौत 
अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में हैदराबाद की ऐश्वर्या थटिकोडा ने जान गंवाई (तस्वीर: ट्विटर/@pasham_deepika)

अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में हैदराबाद की महिला इंजीनियर की मौत 

लेखन गजेंद्र
May 08, 2023
02:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के टेक्सास में 6 मई को मॉल में हुई गोलीबारी में जान गंंवाने वाले 8 लोगों में एक भारतीय महिला ऐश्वर्या थटिकोडा (27) भी शामिल हैं, जो तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली थीं। ऐश्वर्या हैदराबाद के सरूरनगर की रहने वाली थीं। वह टेक्सास की एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थीं। घटना के दिन ऐश्वर्या अपने दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। ऐश्वर्या के पिता नरसीरेड्डी रंगारेड्डी जिला न्यायालय में जज हैं।

गोलीबारी

अमेरिका में इस साल हुईं मास शूटिंग की 199 घटनाएं

गैर सरकारी संगठन गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में इस साल 199 मास शूटिंग (गोलीबारी) की घटनाएं हो चुकी हैं। 4 से अधिक लोगों के मारे जाने या घायल होने को मास शूटिंग कहा जाता है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर दुख जताते हुए बंदूक सुरक्षा उपायों को और सख्त करने का आह्वान किया है। बता दें, टेक्सास के एलन प्रीमियम आउटलेट मॉल में गोलीबारी करने वाले युवक को पुलिस ने तुरंत गोली मार दी थी।