NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन को दिए सुझाव के लिए अमेरिकी मीडिया में मोदी की तारीफ
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन को दिए सुझाव के लिए अमेरिकी मीडिया में मोदी की तारीफ
    पुतिन को दिए सुझाव के लिए अमेरिकी मीडिया में मोदी की तारीफ

    यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन को दिए सुझाव के लिए अमेरिकी मीडिया में मोदी की तारीफ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 17, 2022
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह समझाने के लिए तारीफ की है कि यह यूक्रेन में युद्ध का समय नहीं है।

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई मोदी और पुतिन की अमेरिकी मीडिया में विस्तृत कवरेज हुई है।

    द वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि मोदी की इस टिप्पणी के बाद रूसी राष्ट्रपति चारों तरफ से अत्याधिक दबाव में आ गए हैं।

    आइये, जानते हैं कि अमेरिकी मीडिया ने इसे कैसे कवर किया है।

    पृष्ठभूमि

    मोदी ने पुतिन को क्या कहा?

    समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से इतर मोदी और व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात हुई थी। करीब एक घंटे चली मुलाकात में मोदी ने युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति को बड़ी बात कही थी।

    इसमें मोदी ने पुतिन को स्पष्ट कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है। वर्तमान में लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद से ही दुनिया को सही संदेश दिया जा सकता है। इसके लिए आगे बढ़ना होगा।

    कवरेज

    अमेरिकी मीडिया ने इसे कैसे कवर किया?

    द वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर को 'मोदी ने यूक्रेन युद्ध के लिए पुतिन को फटकार लगाई' शीर्षक दिया है।

    इसमें लिखा गया है, 'मोदी ने पुतिन को सार्वजनिक फटकार लगाते हुए कहा कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। मैंने इस बारे में आपसे फोन पर बात की है।'

    द वॉशिंगटन पोस्ट के अलावा द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर भी यह समाचार प्रमुखता से छपा था।

    कवरेज

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में क्या लिखा?

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने समाचार को 'भारत के नेता ने पुतिन को बताया कि यह युद्ध का दौर नहीं है' शीर्षक दिया।

    समाचार में लिखा गया है कि बैठक का लहजा दोस्ताना था और दोनों नेताओं ने अपने पुराने साझा इतिहास का जिक्र किया। मोदी के बयान से पहले पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं।

    बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

    प्रतिक्रिया

    पुतिन ने मोदी की टिप्पणी का क्या जवाब दिया?

    प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव पर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "मैं यूक्रेन से जारी युद्ध पर आपकी स्थिति और चिंताओं से वाकिफ हूं। हम भी चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। हम आपको वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देते रहेंगे।"

    उन्होंने कहा, "भारत की तरफ से की गई उर्वरक की मांग को हम पूरा करेंगे और ऊर्जा के क्षेत्र में आवश्यक मदद करेंगे। इसी तरह भारत-रूस को वीजा फ्री टूरिज्म पर विचार करना चाहिए।"

    यूक्रेन युद्ध

    200 से अधिक दिनों से जारी है यूक्रेन युद्ध

    24 फरवरी से रूस की घोषणा के साथ शुरू हुए यूक्रेन युद्ध को 200 से अधिक दिन हो गए हैं। हालिया दिनों में रूस को अपने कदम पीछे हटाने पड़ रहे हैं और कई महत्वपूर्ण ठिकाने उसके नियंत्रण से निकल चुके हैं।

    अमेरिका समेत कई देश युद्ध के लिए रूस की निंदा करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हालांकि, भारत ने युद्ध के लिए रूस की आलोचना नहीं की है, लेकिन हिंसा समाप्त करने की अपील की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    नरेंद्र मोदी
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अमेरिका

    काबुल में अलकायदा प्रमुख की मौत के बाद क्या बोला तालिबान? तालिबान
    चीन की धमकियों के बावजूद ताइवान पहुंचकर राष्ट्रपति से मिलीं नैंसी पेलोसी चीन समाचार
    नैंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, क्या है दोनों के बीच विवाद? चीन समाचार
    अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा अफगानिस्तान

    नरेंद्र मोदी

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन, देश को दिए पांच प्रण दिल्ली
    मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी सोनिया गांधी
    क्या है भारत में बनी ATAGS तोप की खासियत जिससे स्वतंत्रता दिवस पर दी गई सलामी? स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा ISRO

    व्लादिमीर पुतिन

    रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद इजरायल
    दुनिया-जहां: आजादी के बाद रूस के साथ कैसे बढ़ता गया यूक्रेन का तनाव? रूस समाचार
    यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ? रूस समाचार
    आज यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग दिल्ली
    IMF ने रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत किया भारत की खबरें
    पूर्वी यूक्रेन में युद्ध का 'नया चरण' शुरू, क्रेमिन्ना शहर पर रूस का कब्जा अमेरिका
    यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025