NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा
    अंतरिक्ष के इतने पास फहराया गया तिरंगा (फोटो- स्पेस किड्ज इंडिया)

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा

    लेखन गौसिया
    Aug 15, 2022
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर स्पेस किड्ज इंडिया ने पृथ्वी से लगभग 30 किलोमीटर ऊपर भारतीय तिरंगा फहराया है।

    तिरंगे को एक गुब्बारे की मदद से पृथ्वी से 1,06,000 फीट की ऊंचाई पर भेजा गया। इसका वीडियो भी जारी किया गया है।

    कार्यक्रम ने आजादी के 75 वां साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान और 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समर्थन किया है।

    जानकारी

    स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में फहराया गया तिरंगा

    अंतरिक्ष के इतने पास तिरंगा फहराने का मकसद सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना है और उन लोगों के लिए भी है जो भारत को हर रोज महान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

    स्पेस किड्ज इंडिया एक ऐसा संगठन है जो देश के लिए युवा वैज्ञानिकों को बना रहा है और उन युवाओं में पूरी दुनिया को लेकर जागरूकता फैलाया जा रहा है।

    जानकारी

    संगठन की मदद से देश में बन रहे हैं युवा वैज्ञानिक

    सगंठन ने हाल ही में पूरे भारत की 750 छात्राओं द्वारा AzadiSAT नाम का उपग्रह बनाया था। इस उपग्रह को लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया गया है, लेकिन कक्षीय मुद्दों की वजह से उपग्रह खो गया था।

    SSLV ने इसे अंतरिक्ष में लॉन्च किया था, लेकिन उपग्रह को ग्रह के चारों ओर एक गोलाकार कक्षा में स्थापित करने में फेल हो गया था। हालांकि, संगठन एक इको सिस्टम और छोटे उपग्रह विकसित करने की प्रक्रिया में कामयाब रहा।

    संदेश

    आजादी के मौके पर अंतरिक्ष से वीडियो बनाकर दिया बधाई

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को अंतरिक्ष से भी संदेश आ रहे हैं।

    अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह कर काम कर रहीं हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई देना खुशी की बात है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ मिलकर काम किया है।

    संदेश

    दुनिया के कोने-कोने से आ रही हैं बधाइयां

    इस बीच भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

    उन्होंने कहा, "NASA और ISRO के बीच सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है, अंतरिक्ष युग के शुरुआती दिनों में NASA ने भारत में रॉकेट की आवाज पर ISRO के साथ काम किया था। दोनों के बीच सहयोग आज भी जारी है क्योंकि हम संयुक्त अंतरिक्ष और पृथ्वी विज्ञान मिशन पर काम कर रहे हैं।"

    संबोधन

    लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देकर की।

    उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों द्वारा तिरंगा लहराया जा रहा है। उन्होंने दुनियाभर में फैले भारत प्रेमियों और भारतीयों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है और नए संकल्प और सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का अवसर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    ISRO
    अंतरिक्ष यात्री
    स्वतंत्रता दिवस

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    नरेंद्र मोदी

    कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई? जापान
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया जापान
    क्या है नए संसद भवन के शिखर पर लगाए गए विशालकाय अशोक स्तंभ की विशेषताएं? दिल्ली
    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत गुजरात

    ISRO

    रूस में लॉकडाउन, गगनयान मिशन के लिए तैयार हो रहे एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग पर पड़ा असर भारत की खबरें
    धरती पर ही चांद की मिट्टी तैयार करेगा ISRO, होंगे कई फायदे चांद
    गगनयान मिशन: कोरोना वायरस संकट के कारण इस साल नहीं भेजी जाएगी मानवरहित उड़ान रूस समाचार
    भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी सेक्टर की एंट्री, रॉकेट बना सकेंगी कंपनियां भारत की खबरें

    अंतरिक्ष यात्री

    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें नासा
    गगनयान मिशनः ISRO ने वायुसेना को सौंपी अंतरिक्ष यात्रियों के चुनाव और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी ISRO
    NASA ने मिशन शक्ति को बताया 'भयानक', कहा- स्पेस स्टेशन और एस्ट्रोनॉट्स के लिए खतरा बढ़ा भारत की खबरें
    चंद्रयान-2 मिशन को लेकर NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने कही यह बड़ी बात दुनिया

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लड़कियां ये कपड़े करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश लाइफस्टाइल
    स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला हिंदी गाना 'वंदे मातरम..' लेकर आ रहे टाइगर मनोरंजन
    पतंग के मांझे से उंगली कट जाए तो इन घरेलू नुस्खे को अपनाएं, जल्द होगी ठीक लाइफस्टाइल
    स्वतंत्रता दिवस के एक प्रोजेक्ट में दिखेंगे अमिताभ, श्रद्धा कपूर और सोनाक्षी सिन्हा- रिपोर्ट अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025