NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा
    दुनिया

    अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा

    अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 03, 2022, 02:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा
    अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी

    अमेरिका ने दुनियाभर में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए उन्हें पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। दरअसल, हाल ही में काबुल में मिसाइल स्ट्राइक कर अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अयमान-अल-जवाहिरी को मार गिराया था। इसके बाद अमेरिका को चिंता है कि उसके नागरिकों को निशाना बनाया जा सकता है। इसे लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकी हमलों और दूसरी हिंसक गतिविधियों के खतरे से सतर्क रहने को कहा है।

    अलर्ट में क्या कहा गया है?

    अमेरिका के गृह विभाग ने बयान में कहा कि आत्मघाती हमला, हत्या, अपहरण, हाईजैकिंग और बम धमाकों जैसे अलग-अलग तरीकों से हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि हमले, प्रदर्शन, आपराधिक गतिविधियां बिना किसी चेतावनी के होती है। इसलिए अमेरिकी नागरिकों को विदेशों में यात्रा करते समय सतर्क रहने और आसपास की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। अमेरिकी नागरिकों से नजदीकी दूतावासों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

    31 जुलाई को अमेरिका ने की थी स्ट्राइक

    बीते रविवार को अमेरिका ने एयरस्ट्राइक कर आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया था। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन के जरिए उसके घर पर दो मिसाइलें दागी गईं जिसमें उसकी मौत हो गई। हमले के समय अल-जवाहिरी अपने घर की बालकनी पर था। उसके घर के अन्य किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की थी।

    कैसे बनाया गया अल-जवाहिरी को निशाना?

    हमले में जवाहिरी के घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका ने ऑपरेशन में हेलफायर R9X मिसाइलों का इस्तेमाल किया। यह एक नया और सीक्रेट हथियार है। इसमें विस्फोटक नहीं होते, बल्कि छह रेजर जैसे ब्लेड लगे होते हैं जो अपने टारगेट को चीरते हुए निकल जाते हैं। यह मिसाइल फटती नहीं है। मार्च, 2017 में अलकायदा के एक अन्य शीर्ष नेता को मारने के लिए इसका पहली बार इस्तेमाल हुआ था।

    अल-जवाहिरी पर थी अमेरिका की नजर

    अमेरिकी अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अमेरिकी सरकार को सालों से जवाहिरी का समर्थन करने वाले नेटवर्क की जानकारी थी। पिछले साल अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से देश में अलकायदा की मौजूदगी पर नजर रखी जा रही थी। इस साल की शुरूआत में अधिकारियों को पता चल चुका था कि जवाहिरी की पत्नी, उसकी बेटी और बेटी के बच्चे काबुल स्थित एक सेफ हाउस में रहने लगे हैं।

    कौन था अल-जवाहिरी?

    अयमान अल-जवाहिरी मिस्र से आता था और 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से अलकायदा का नेता था। उसे अलकायदा के पीछे का वैचारिक दिमाग माना जाता था और वह इस्लामिक उग्रवाद के विचार फैलाने के कारण जेल में भी रहा था। 11 सितंबर, 2011 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवरों पर जहाजों से हुए हमले की साजिश में वह भी शामिल था। पेशे से वह आंखों का सर्जन था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    अमेरिका
    काबुल
    अयमान अल-जवाहिरी

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: चिंतना गाजा ने चटकाए 6 विकेट, गुजरात के खिलाफ 312 पर सिमटा मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी
    अल-जवाहिरी की मौत के बाद कौन बना अलकायदा का प्रमुख, स्पष्ट नहीं- अमेरिका अमेरिका
    रणजी ट्रॉफी: अनिकेत रेड्डी ने झटके सात विकेट, घरेलू क्रिकेट का पहला फाइव विकेट हॉल रणजी ट्रॉफी
    पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों को कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई की मंजूरी दी तालिबान
    अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं को NGO में काम से रोका, शिक्षा पर भी लगा चुका रोक तालिबान
    अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर पाबंदी लगाई  तालिबान
    पाकिस्तान: तालिबानी लड़ाकों ने थाने पर किया कब्जा, कई लोगों को बंधक बनाया पाकिस्तान समाचार

    अमेरिका

    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नासा
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ ब्राजील
    रूसी हैकर्स ने अमेरिका के परमाणु लैब्स पर हमले का किया प्रयास साइबर हमला
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? ब्राजील

    काबुल

    काबुल होटल हमला: तीन हमलावर ढेर, आतंकी संगठन IS ने ली हमले की जिम्मेदारी अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: काबुल में चीनी कारोबारियों के बीच चर्चित होटल में धमाका और गोलीबारी अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: काबुल में कोचिंग सेंटर में आत्मघाती हमला, 100 से अधिक छात्रों की मौत अफगानिस्तान
    तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग पाकिस्तान समाचार

    अयमान अल-जवाहिरी

    काबुल में अलकायदा प्रमुख की मौत के बाद क्या बोला तालिबान? अमेरिका
    कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी? अमेरिका
    अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया? अमेरिका
    अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023