Page Loader
रूस: साइबेरिया के इस शहर में पड़ रही प्रचंड ठंड, पारा -50 डिग्री पहुंचा
रूस के साइबेरिया क्षेत्र में -50 डिग्री तक पहुंचा तापमान (प्रतीकात्मक तस्वीरः pixabay)

रूस: साइबेरिया के इस शहर में पड़ रही प्रचंड ठंड, पारा -50 डिग्री पहुंचा

लेखन गजेंद्र
Jan 16, 2023
01:27 pm

क्या है खबर?

सबसे ठंडे माने जाने वाले रूस के साइबेरिया क्षेत्र के याकुत्सक शहर में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां तापमान माइनस 50 डिग्री पहुंच गया है। रूस की राजधानी मॉस्को से 5,000 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर पूर्व के इस शहर में तापमान अक्सर माइनस 40 डिग्री से नीचे रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ठंड दिसंबर में शुरू हुई है और जनवरी के पिछले हफ्ते यहां शीत लहर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ठंड

रिकॉर्ड ठंड को लेकर लोगों ने क्या कहा?

यहां के लोग ठंड का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अनस्तासिया ग्रुजदेवा दो स्कार्फ, कई टोपे और दो दस्ताने पहनकर खुद को बचा रही हैं। उन्होंने कहा, "आप इससे लड़ नहीं सकते। खुद को इसी के अनुसार बना लीजिए या फिर कपड़ों से खुद को बचाइए।" ऐसी ठंड न केवल साइबेरिया में बल्कि वोल्गा, उरल क्षेत्र और राजधानी मॉस्को में भी दिख रही है।