NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के कैंसर के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया?
    अगली खबर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के कैंसर के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया?
    किंग चार्ल्स तृतीय को है कैंसर

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के कैंसर के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया?

    लेखन महिमा
    Feb 06, 2024
    11:00 am

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। सोमवार को बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

    75 वर्षीय किंग के बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज के दौरान कैंसर का पता चला है और यह प्रोस्टेट से संबंधित नहीं है।

    चार्ल्स का इलाज शुरू कर दिया गया है और इस दौरान उनके डॉक्टरों ने उन्हें अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर रहने की सलाह दी है।

    कैंसर 

    किंग को किस तरह का कैंसर है?

    बकिंघम पैलेस ने यह खुलासा नहीं किया है कि किंग को किस प्रकार का कैंसर है और वो कहां इलाज करा रहे हैं। हालांकि, यह जरूर पुष्टि हुई है कि यह प्रोस्टेट कैंसर नहीं है और सोमवार से उनका नियमित इलाज शुरू कर दिया गया है।

    बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में कहा, "किंग चार्ल्स तृतीय इलाज के प्रति पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों की तरफ लौटेंगे।"

    इलाज 

    किंग चार्ल्स का इलाज कैसे किया जाएगा?

    किंग चार्ल्स तृतीय सोमवार को नॉरफॉक से लंदन लौट आए हैं। बकिंघम पैलेस ने बताया है कि उनका इलाज आउटपेशेंट की तरह होगा यानी वो अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज नहीं करवाएंगे।

    इस दौरान वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएंगे, जिसमें कागजी काम और निजी बैठकों में शामिल होना है। यदि डॉक्टरों ने उन्हें दूरी बरतने की सलाह नहीं दी तो प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ किंग की साप्ताहिक बैठकें जारी रहेंगी।

    सूचना

    किंग ने खुद अपने बेटों को दी जानकारी 

    किंग ने खुद अपने दोनों बेटों, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम को अपनी बीमारी के बारे में बताया है और दोनों उनके संपर्क में हैं।

    अमेरिका में रह रहे प्रिंस हैरी ने अपने पिता से बात की और जल्द ही वह अपने पिता मिलने ब्रिटेन आएंगे।

    इसके साथ ही किंग ने अपने 3 भाई-बहनों प्रिंसेस रॉयल, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और ड्यूक ऑफ यॉर्क को भी सूचित किया है।

    जिम्मेदारी 

    किंग चार्ल्स की जगह और कौन संभाल सकता है उनकी जिम्मेदारी?

    अगर किंग चार्ल्स अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं तो इसके लिए ब्रिटेन के संविधान में अलग व्यवस्था है। इस स्थिति में किंग की जगह पर काउंसर्ल्स ऑफ स्टेट उनकी जिम्मेदारी निभा सकता है।

    वर्तमान में क्वीन कैमिला, प्रिंस विलियम, प्रिंसेस रॉयल और प्रिंस एडवर्ड इसमें शामिल हैं।

    बता दें कि साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स तृतीय 74 साल की उम्र में ब्रिटेन के किंग बने थे।

    प्रतिक्रिया 

    किंग चार्ल्स की बीमारी पर प्रतिक्रियाएं

    किंग चार्ल्स के कैंसर के बारे में पता चलते ही प्रधानमंत्री सुनक ने कहा, "मुझे कोई संदेह नहीं है कि किंग चार्ल्स पूरी मजबूती के साथ जल्दी लौटेंगे और मुझे मालूम है कि पूरा देश उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।"

    पूर्व प्रधानमंत्रियों बोरिस जॉनसन और लिज ट्रस ने भी उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है।

    कैंसर 

    कैसे होता है कैंसर और ब्रिटेन में क्या है स्थिति?

    कैंसर तब होता है, जब शरीर के किसी खास हिस्से की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से विभाजित होने लगती हैं। ये कोशिकाओं शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती हैं।

    ब्रिटेन में हर 2 में से 1 व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार का कैंसर का सामना करना पड़ता है।

    NHS के अनुसार, ब्रिटेन में 200 से अधिक विभिन्न प्रकार के कैंसर हैं, जिनमें स्तन, फेफड़े, प्रोस्टेट और आंत का कैंसर आम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    किंग चार्ल्स तृतीय
    कैंसर
    ऋषि सुनक

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    ब्रिटेन

    न्यूयॉर्क: राजकुमारी डायना का स्वेटर नीलामी में 9 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिका न्यूयॉर्क
    यहां करोड़ों रुपये के घर मात्र 103 रुपये में बिके, जानें वजह यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन ने रूस के वागनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया, प्रतिबंध लगाया रूस समाचार
    भारत के साथ विवाद पर कनाडा चाहता था अपने करीबी सहयोगियों का साथ, हाथ लगी निराशा कनाडा

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन

    कैंसर

    अरुगुला की पत्तियों को सलाद में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ डाइट
    हरे प्याज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य
    संजय दत्त ने साझा किया कैंसर के इलाज का अनुभव, कीमोथेरपी लेकर भी करते थे व्यायाम संजय दत्त
    गलांगल को डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य

    ऋषि सुनक

    ब्रिटेन: संकट में जॉनसन सरकार, ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? भारत की खबरें
    लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया थेरेसा मे
    कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री? परमाणु हथियार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025