NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें
    अगली खबर
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की कुछ रोचक आदतें

    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें

    लेखन गौसिया
    Sep 14, 2022
    03:55 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय को राजगद्दी मिल गई है। राजा बनने के साथ ही वो ब्रिटेन के राष्ट्र प्रमुख भी बन गए हैं।

    ऐसे में लोग किंग चार्ल्स के पसंदीदा खाने से लेकर उनकी पूरी दिनचर्या के बारे में जानना चाहते हैं।

    आइए हम आपको किंग चार्ल्स की कुछ दिलचस्प आदतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    #1

    खुद की टॉयलेट शीट ले जाते हैं किंग चार्ल्स

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग चार्ल्स तृतीय अपनी यात्रा के दौरान जहां भी जाते हैं, अपनी खुद की टॉयलेट सीट और टॉयलेट पेपर लेकर जाते हैं।

    ये सुनने में काफी अजीब लगता है, लेकिन किंग के बारे में ये जानकारी साल 2015 की एक डॉक्यूमेंट्री 'सर्विंग द रॉयल्स: इनसाइड द फर्म' के जरिए भी सामने आई थी।

    #2

    किंग के कपड़ों के साथ-साथ जूते के फीते भी होते हैं प्रेस

    किंग चार्ल्स तृतीय की दिवंगत पत्नी राजकुमारी डायना और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सेवा करने वाले पॉल ब्यूरेल के मुताबिक, किंग चार्ल्स अपने पहनावे को लेकर काफी सोचते हैं। उन्हें ऊपर से नीचे तक बिल्कुल सटीक दिखना पसंद है।

    इसके लिए किंग चार्ल्स अपने जूतों में पॉलिश तो करवाते ही हैं, साथ ही जूतों के फीतों को प्रेस करवाना भी पसंद करते हैं।

    हर सुबह किंग चार्ल्स के पजामा और जूतों के फीतों को प्रेस किया जाता है।

    #3

    हल्के गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं किंग चार्ल्स

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, सेवक पॉल ब्यूरेल के कहा, "किंग के लिए बाथ प्लग एक निश्चित स्थिति में रहना चाहिए और उनके नहाने का पानी हल्का गुनगुना ही होना चाहिए। इसके अलावा नहाने के लिए किंग अपना बाथटब केवल आधा भरवाते हैं।"

    पॉल ब्यूरेल के अनुसार, किंग चार्ल्स के पास हर सुबह टूथब्रश पर टूथपेस्ट निकालने के लिए भी अलग से सेवक हैं।

    #4

    अपने साथ नाश्ते का डिब्बा साथ रखते हैं किंग

    किंग चार्ल्स के खाने के शेड्यूल की बात करें तो उन्हें नाश्ते में स्वस्थ खाना पसंद है।

    शाही स्टाफ के एक पूर्व सदस्य और शेफ ग्राहम न्यूबॉल्ड ने बताया था कि किंग के पास स्वस्थ खाने के तौर पर बहुत से विकल्प हैं, जैसे घर की बनी रोटी, ताजे फल, ताजे फलों का जूस, छह प्रकार के शहद और सूखे मेवे।

    इसके अलावा किंग चार्ल्स जहां भी जाते हैं, वो अपने साथ नाश्ते का डिब्बा लेकर जाते हैं।

    बदलाव

    न्यूजबाइट्स प्लस

    किंग चार्ल्स तृतीय के राजगद्दी पर बैठने के बाद ब्रिटेन का राष्ट्रगान, मुद्रा नोट और सिक्के, मुहर, पोस्ट बॉक्स और पासपोर्ट समेत कई चीजें बदली जा रही हैं। इन बदलावों का असर UK के अलावा अन्य कई देशों के नागरिकों पर भी पड़ेगा।

    नोट, सिक्कों और दूसरे प्रतीक चिन्हों से महारानी की तस्वीर हटाकर किंग की तस्वीर लगाई जा रही है। इसके अलावा अब ब्रिटेन के राष्ट्रगान में 'गॉड सेव द क्वीन' की जगह 'गॉड सेव द किंग' गाया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
    किंग चार्ल्स तृतीय

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अजब-गजब खबरें

    यह महिला है दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट अटेंडेंट, उम्र 86 साल अमेरिका
    गटर के पानी से बनी बीयर, लोग कर रहे मजे से सेवन सिंगापुर
    शख्स ने नौकरी पाने के लिए निकाला अनोखा तरीका, डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचा दिया रिज्यूमे जोमैटो
    इस अमेरिकी शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 10 मिनट में खाए 63 हॉट डॉग अमेरिका

    ब्रिटेन

    यूक्रेन से आए लोगों को रखने वाले परिवारों को हर महीने 35,000 रुपये देगी ब्रिटिश सरकार रूस समाचार
    इस सप्ताह भारत आएंगे ब्रिटेन और रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत होना तय अमेरिका
    अब मिला कोरोना वायरस का XE वेरिएंट, WHO ने ओमिक्रॉन से 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक बताया भारत की खबरें
    'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

    महारानी एलिजाबेथ को दिए अपने ही तोहफे को भूले ट्रम्प, महारानी को छूने पर भी विवाद डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, महारानी एलिजाबेथ ने राष्ट्र को किया संबोधित प्रिंस चार्ल्स
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन प्रिंस फिलिप
    दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस, शाही राज को हटाया प्रिंस चार्ल्स

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025