NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 500 दिन पूरे, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 500 दिन पूरे, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
    यूक्रेन युद्ध को 500 दिन हुए पूरे

    #NewsBytesExplainer: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 500 दिन पूरे, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 08, 2023
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 500 दिन हो चुके हैं। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में तुरंत कब्जा करने की उम्मीद थी, लेकिन लड़ाई को 16 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

    आइए जानते हैं कि इस युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है।

    संकट 

    युद्ध के कारण 59.67 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

    यूक्रेन युद्ध ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी संकट को जन्म दिया है।

    रूस के हमले के बाद से अब तक करीब 63 लाख लोगों को यूक्रेन से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इनमें से 59.67 लाख लोगों ने यूरोप के देशों में शरण ली है।

    अधिकांश शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं क्योंकि 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों को देश में रहने और लड़ने का निर्देश दिया गया है।

    जानकारी

    किस देश में गए हैं कितने शरणार्थी?

    आकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन से भागकर सबसे अधिक 12.75 लाख शरणार्थी रूस गए हैं। वहीं जर्मनी में 10.76 लाख, पोलैंड में 9.99 लाख, चेक गणराज्य में 3.5 लाख और यूनाइटेड किंगडम (UK) में 2.06 लाख शरणाथियों ने शरण ली है।

    आकंड़ा 

    यूक्रेन में 9,000 से अधिक नागरिकों की हुई मौत

    संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) के अनुमान के मुताबिक, रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन में अब तक 9,083 नागरिक मारे गए हैं और 15,779 घायल हुए हैं।

    यूक्रेनी सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में 7,072 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13,001 लोग घायल हुए हैं। वहीं रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में 2,011 लोग मारे गए हैं और 2,778 लोग घायल हुए हैं।

    हालांकि, माना जा रहा है कि यह संख्या कम आंकी गई है।

    सैनिक 

    युद्ध में दोनों देशों के कितने सैनिक हुए हताहत?

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 5 जुलाई तक रूसी सेना के 2,31,700 सैनिक हताहत हुए हैं।

    अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन के कुल 1,31,000 सैनिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 17,500 सैनिक युद्ध के दौरान मारे जा चुके हैं।

    बता दें कि सैन्य हताहतों का असल अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि यूक्रेनी और रूसी सेनाएं अपने-अपने नुकसान को कम आंक रही हैं और किसी एक विश्वसनीय डाटा की कमी है।

    तबाही 

    यूक्रेन को युद्ध से उबरने में लग सकते हैं 10 वर्ष

    यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों और गोलाबारी के कारण हजारों इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। इनमें घरों और अस्पतालों से लेकर स्कूल और बिजली संयंत्र शामिल हैं।

    इस साल मार्च में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि युद्ध से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए यूक्रेन को अगले 10 वर्षों में 411 अरब अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा।

    यह राशि युद्ध से पहले उसकी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की दोगुनी है।

    नुकसान 

    यूक्रेन में किस क्षेत्र को कितना आर्थिक नुकसान?

    यूक्रेन में व्यवसायों को कम से कम 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई है और युद्ध के बढ़ने के साथ-साथ इसके और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

    यूक्रेन के आम तौर पर संपन्न कृषि क्षेत्र को करीब 8.7 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

    कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अनुसार, सिर्फ क्षतिग्रस्त इमारतों और बुनियादी ढांचे को सही करने की लागत 143.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

    क्षेत्र 

    यूक्रेन के 20 प्रतिशत से कम क्षेत्र पर रूस का कब्जा 

    एक अनुमान के मुताबिक, रूस अब तक यूक्रेन के सिर्फ 20 प्रतिशत से कम क्षेत्र पर कब्जा कर पाया है।

    युद्ध के शुरुआती महीनों में रूसी सेना राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ी थी।

    हालांकि, यूक्रेनी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खारकीव और खेरसन को दोबारा हासिल कर लिया और पूर्वी सीमा पर भी रूसी सेना को खदेड़ने की कोशिश कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    रूस समाचार

    प्रेस स्वतंत्रता मामले में पिछड़ा भारत, जानिए कैसे 8 साल में फिसलता गया पायदान पाकिस्तान समाचार
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप यूक्रेन
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूसी खुफिया
    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश   अमेरिका

    यूक्रेन

    यूक्रेनी सैनिक के शरीर से निकाला गया ग्रेनेड, ऑपरेशन के दौरान थी विस्फोट होने की आशंका यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन युद्ध
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी यूक्रेन
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के औचक दौरे पर पहुंचे, जेलेंस्की से की मुलाकात  अमेरिका
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ आखिरी परमाणु संधि भी निलंबित की व्लादिमीर पुतिन
    UN: यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी के प्रस्ताव पर मतदान में भारत रहा अनुपस्थित संयुक्त राष्ट्र

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: विनाशकारी अंतःस्फोट क्या होता है, जो टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट की वजह बना? टाइटैनिक
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं दाऊदी बोहरा, जिनसे प्रधानमंत्री मोदी मिस्र यात्रा के दौरान मिलेंगे? नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र यात्रा क्यों है खास; किन लोगों से मिलेंगे और क्या है शेड्यूल? मिस्र
    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा जीप कैसे बनी देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV थार? जानिए गाड़ी का सफर   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025