NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: महिंद्रा जीप कैसे बनी देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV थार? जानिए गाड़ी का सफर  
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा जीप कैसे बनी देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV थार? जानिए गाड़ी का सफर  
    जानिए महिंद्रा थार का सफर

    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा जीप कैसे बनी देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV थार? जानिए गाड़ी का सफर  

    लेखन अविनाश
    Jun 24, 2023
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा थार देश में उपलब्ध कंपनी की एक दमदार SUV है, जो सालों से बाजार में अपनी पकड़ बनाए हुए है। ग्राहकों के बीच इस गाड़ी का जबरदस्त क्रेज है और इसकी खूब बिक्री होती है।

    यह महिंद्रा की सबसे पुरानी जीप कार का अपडेटेड मॉडल है। देश में इसकी जबरदस्त बिक्री होती है और वर्तमान में यह कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक है।

    आइये इसके सफर के बारे में जानते हैं।

    दस्तक

    1949 में आई थी महिंद्रा की पहली ऑफ-रोडिंग गाड़ी 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पहली ऑफ-रोडिंग गाड़ी जीप विल्ली CJ3A नाम से 1949 लॉन्च किया था। यह 4-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ आने वाली देश की पहली गाड़ी थी।

    इसके बाद 1953 में कंपनी ने सुजुकी के साथ मिलकर इस गाड़ी के दूसरे जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया, जिसे CJ3B नाम दिया गया। इसमें 2.2-लीटर का हुराकैन पेट्रोल इंजन दिया गया था। साथ ही इसमें 3-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था।

    मॉडल

    समय-समय पर अपडेट हुई महिंद्रा की जीप

    1985 में महिंद्रा में अपनी जीप को नए लुक के साथ लॉन्च किया, जिसे महिंद्रा MM540 नाम दिया गया।

    इस मॉडल का लुक पहली जनरेशन की थार से काफी मिलता-जुलता है। इस मॉडल में 2.1-लीटर का डीजल इंजन दिया गया था। साथ ही इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया।

    साल 1995 में इस मॉडल को MM550 नाम से अपडेट कर दिया गया। इसके बाद 1996 में महिंद्रा ने अपनी जीप क्लासिक लॉन्च की, जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया।

    थार

    साल 2010 में थार नाम लॉन्च हुई महिंद्रा जीप 

    साल 2000 में महिंद्रा मेजर और 2006 में महिंद्रा लैजेंड नाम से लॉन्च हुई जीप भारतीय ग्राहकों को कुछ खास आकर्षित नहीं कर पाई।

    इसके बाद साल 2010 में कंपनी ने अपनी 61 साल पुरानी ऑफ-रोडिंग SUV को महिंद्रा थार नाम से लॉन्च किया।

    यह गाड़ी लोगों को खूब पसंद आई और कुछ ही समय में यह देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV बन गई। इसमें 2.6-लीटर का डीजल इंजन दिया गया था।

    अपडेट

    कब-कब थार को मिला अपडेट? 

    2010 में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा थार को पहला अपडेट साल 2015 में मिला।

    इसमें गाड़ी को लुक को अपडेट किया गया और साथ ही इसे BS-4 मानकों वाले नए 2.5-लीटर इंजन के साथ उतारा गया। यह इंजन 105hp की पावर और 247Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता था।

    इसके बाद साल 2020 में कंपनी ने इस गाड़ी के तीसरे जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया, जिसकी बिक्री आज भी भारतीय बाजार में होती है।

    बिक्री

    हर महीने होती है थार की इतनी बिक्री 

    भारतीय बाजार में महिंद्रा थार की लगभग 3 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

    कंपनी ने मात्र 29 महीने में ही इस गाड़ी के तीसरी जनरेशन मॉडल की 1 लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली है। हाल ही में यह जानकारी महिंद्रा ने ही दी थी।

    वर्तमान में थार पर 17 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। देश इस गाड़ी का जबरदस्त क्रेज है और हर महीने इसकी 4,000 से 5,000 यूनिट्स की बिक्री होती है।

    क्रैश-टेस्ट

    क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को मिली है 4-स्टार रेटिंग 

    नवंबर, 2020 में ग्लोबल NCAP ने महिंद्रा थार का क्रैश टेस्ट किया गया था। इसमें कार को 4-स्टार रेटिंग मिली थी। यह देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोड SUVs में से एक है।

    क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किए गए मॉडल में बुनियादी सुरक्षा फिटमेंट थे और साइड इफेक्ट UN95 नियमों का अनुपालन करते थे। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 41.11 अंक प्राप्त हुए थे।

    लुक

    5-डोर वेरिएंट में आ रही है महिंद्रा थार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले कुछ महीनों से महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस ऑफ-रोडिंग SUV को 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश करने की योजना बना रही है।

    इसके व्हीलबेस को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे।

    इंजन

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आती है थार 

    वर्तमान में महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। पहला इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    वहीं दूसरा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ आती है थार 

    महिंद्रा थार SUV रियर विंडो डिफॉगर और फ्रंट पावर विंडो के साथ आती है। इस ऑफ-रोडिंग कार में एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स भी लगाई गई हैं।

    इसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील लगा हुआ है। यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है।

    इसमें कंपनी ने कई एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और क्रैश सेंसर दिया है।

    जानकारी

    क्या है इस गाड़ी की कीमत? 

    वर्तमान में महिंद्रा थार के RWD की शुरूआती कीमत 10.54 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप 4X4 मॉडल के लिए आपको 16.48 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) देने होंगे। यह गाड़ी फोर्स गुरखा को टक्कर देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    यूटिलिटी स्टोरी

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: विमान हादसे के बाद अमेजन के जंगलों में 40 दिन तक कैसे जिंदा रहे बच्चे? कोलंबिया
    #NewsBytesExplainer: मारुति सुजुकी ऑल्टो कैसे बनी सफल फैमिली कार? जानिए सफर  मारुति सुजुकी
    #NewsBytesExplainer: मानसून की शुरुआत को कैसे प्रभावित कर सकता है एक चक्रवात?  चक्रवात
    #NewsBytesExplainer: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों की धमकी के बाद मुस्लिमों के इलाका छोड़ने का मामला क्या है? उत्तराखंड

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    जावा और यज्दी बाइक रेंज को किया अपडेट, कीमतों में हुआ इजाफा  जावा बाइक
    महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट  महिंद्रा XUV700
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा XUV300 टर्बोस्पोर्ट हुई महंगी, 43,000 रुपये तक बढ़े दाम  महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा थार

    टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली 9-सीटर फोर्स गुरखा, जल्द देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    ये हैं देश की पांच सबसे किफायती ऑल व्हील ड्राइव SUVs मारुति सुजुकी
    नेपाल और पाकिस्तान में भारत से कई गुना महंगी मिलती हैं मारुति-महिंद्रा की गाड़ियां ऑटोमोबाइल

    यूटिलिटी स्टोरी

    अपनी कार को होली के रंग से बचाने और साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके कार
    कार को खराब कर सकता है गर्मी का मौसम, ऐसे करें देखभाल  कार
    कार के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, परेशानी से बचेंगे कार गाइड
    होंडा मोटर कंपनी बना रही बाइक्स के लिए एयरबैग, जानिए कैसे करेगा काम  होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025