LOADING...
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने LSG को अपने घर में हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स
MI को LSG के खिलाफ मिली शानदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने LSG को अपने घर में हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स

Apr 27, 2025
07:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को 54 रन से हराते हुए छठी जीत दर्ज की। यह MI की लगातार 5वीं जीत भी है। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले खेलते हुए 20 ओवर के बाद 215/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में LSG की टीम 20 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आइए मैच के दौरान के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

पारी

सूर्यकुमार यादव के लिए यादगार रहा मुकाबला 

सूर्यकुमार यादव ने मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 28 गेंदों में 54 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 192.86 की रही। अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने IPL करियर में 4,000 रन भी पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 17वें बल्लेबाज बने।

ट्विटर पोस्ट

सूर्यकुमार यादव के शानदार शॉट्स के वीडियो 

Advertisement

छक्के

निकोलस पूरन ने दीपक चाहर की गेंदों पर जड़े लगातार 3 छक्के 

मैच में निकोलस पूरन ने 15 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 शानदार छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 180 की रही। पूरन ने सभी 3 छक्के दीपक चाहर के एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर जड़े। 2 छक्के उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंदों पर लगाए। एक छक्का उन्होंने शॉर्ट लेंथ की गेंद पर लगाया। हालांकि, वह अपनी पारी ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

निकोलस के हैट्रिक छक्कों का वीडियो 

सलामी

रिकेल्टन ने जड़े 4 शानदार छक्के 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI को रियान रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 181.25 की रही। यह LSG के खिलाफ इस खिलाड़ी का पहला अर्धशतक रहा। उनके बल्ले से निकले 4 छक्के कमाल के थे। इस संस्करण उन्होंने दूसरा अर्धशतक लगाया है। रिकेल्टन की पारी के ही कारण MI 200 के पार पहुंच पाई।

ट्विटर पोस्ट

रिकेल्टन के शानदार छक्कों का वीडियो 

Advertisement