Page Loader
IPL 2025: MI ने दर्ज की दूसरी जीत, DC के खिलाफ मैच के मोमेंट्स देखें 
एक रोचक मैच देखने को मिला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने दर्ज की दूसरी जीत, DC के खिलाफ मैच के मोमेंट्स देखें 

Apr 13, 2025
11:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। DC के घरेलू मैदान यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम के लिए करुण नायर ने 89 रन बनाए। हालांकि, ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। आइए मैच के कुछ शानदार मोमेंट्स पर नजर डालते हैं।

फिल्डिंग

अक्षर पटेल की फील्डिंग ने दिल जीत लिया 

MI की पारी के दौरान 18वां ओवर मिचेल स्टार्क करने आए थे। उनकी चौथी गेंद पर नमन धीर ने एक बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लगा गेंद छक्के के लिए गई, लेकिन अक्षर पटेल को ये मंजूर नहीं था। वह दाईं ओर भागे और उछलकर गेंद को लपक लिया। ऐसा लगा वह एक ऐतिहासिक कैच लपक लेंगे पर ऐसा हो नहीं पाया और उनका बैलेंस बिगड़ गया। उन्होंने गेंद अंदर फेंक दी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 5 रन बचाए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अक्षर पटेल का शानदार वीडियो 

बल्लेबाजी 

छा गए करुण नायर 

करुण नायर ने DC के लिए कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने IPL करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह को 1 ओवर में 18 रन भी जड़ दिए। उन्होंने DC की पारी के छठे ओवर में बुमराह को 2 छक्के और 1 चौका लगाया। इससे पहले वाले ओवर में बुमराह को करुण ने 2 चौके भी लगाए थे। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ट्विटर पोस्ट

ऐसे चला करुण का बल्ला 

तिलक

तिलक ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI को पहला झटका 47 रन पर लगा। इसके बाद उनका दूसरा विकेट 75 रन पर गिरा। तिलक वर्मा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए और 33 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.79 की रही। सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। नमन धीर के साथ उनकी साझेदारी 62 रनों की रही।

ट्विटर पोस्ट

तिलक के कुछ शानदार शॉट्स