NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG ने GT को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG ने GT को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    LSG ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: LSG ने GT को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 12, 2025
    07:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की।

    इकाना स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को LSG ने एडेन मार्करम (58) और निकोलस पूरन (61) की पारी की मदद से हासिल किया।

    यह GT की इस सीजन में दूसरी हार है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में LSG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। GT की शुरुआत अच्छी रही। साई सुदर्शन (56) और शुभमन गिल (60) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

    इसके बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 20 ओवर में 180/6 का स्कोर बना पाई।

    जवाब में इस लक्ष्य को हासिल करने में LSG को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

    अर्धशतक

    गिल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी 

    गिल ने 38 गेंदों का सामना किया और 60 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच एडेन मार्करम ने लपका।

    उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 157.89 की रही।

    गिल ने इस संस्करण में अपना दूसरा और कुल 22वां अर्धशतक लगाया।

    उन्होंने IPL 2025 में 6 मैच खेले हैं और 41.60 की औसत से 208 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

    फॉर्म

    सुदर्शन की शानदार फॉर्म जारी 

    सुदर्शन ने 37 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 151.35 की रही।

    पहले विकेट के लिए गिल के साथ उन्होंने 120 रन की शानदार साझेदारी निभाई। ये इस IPL संस्करण में किसी भी सलामी जोड़ी के द्वारा की गई पहली शतकीय साझेदारी रही।

    सुदर्शन ने IPL 2025 में 329 रन बनाए हैं। वह इस संस्करण सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    विकेट

    शार्दुल ने पूरे किए 200 टी-20 विकेट 

    मैच में शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 34 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 8.50 की रही। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (22) और राहुल तेवतिया (0) को आउट किया।

    अपनी इस शानदार गेंदबाजी के दौरान शार्दुल ने 200 टी-20 विकेट भी पूरे कर लिए।

    शार्दुल ने 174वें टी-20 मुकाबले में 200 विकेट पूरे किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है। इस संस्करण इस खिलाड़ी ने 11 विकेट झटके हैं।

    मैच 

    मार्करम ने इस संस्करण में दूसरा अर्धशतक जमाया 

    इस संस्करण LSG के सलामी बल्लेबाज मार्करम अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने मैच में 31 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 187.10 की रही।

    मार्करम के इस संस्करण का यह दूसरा और उनके IPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा। उन्होंने IPL 2025 में 6 मुकाबले खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 153.03 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं।

    कमाल

    पूरन ने जड़ा इस संस्करण का चौथा अर्धशतक

    पूरन ने IPL 2025 में अपना कमाल का फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने मैच में 34 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 चौका और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 179.41 की रही।

    इस संस्करण पूरन का यह चौथा और उनके IPL करियर का 13वां अर्धशतक रहा। पूरन IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    उन्होंने इस मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 87* रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    गुजरात टाइटंस
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    IPL 2025

    IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ग्लेन मैक्सवेल पर लगा बड़ा जुर्माना पंजाब किंग्स
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट' IPL रिकॉर्ड्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मैच की तारीख में हुआ बदलाव, BCCI ने की पुष्टि इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2025
    शुभमन गिल IPL में एक मैदान पर 1,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: क्रुणाल पांड्या ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: रजत पाटीदार को जीत के बाद मिला सजा, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में इन बल्लेबाजों ने पहले ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक छक्के, सूची में 3 भारतीय मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025