LOADING...
IPL 2025: तिलक वर्मा ने DC के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
तिलक वर्मा ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: तिलक वर्मा ने DC के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 13, 2025
09:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (59) खेली। यह उनके IPL करियर का 7वां और DC के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 26 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत MI की टीम पहली पारी में 205 रन बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही तिलक की पारी और साझेदारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI को पहला झटका 47 रन पर लगा। इसके बाद उनका दूसरा विकेट 75 रन पर गिरा। तिलक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए और 33 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.79 की रही। सूर्यकुमार यादव के साथ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 33 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। नमन धीर के साथ उनकी साझेदारी 62 रनों की रही।

करियर

तिलक के IPL करियर पर एक नजर 

तिलक ने 2022 में DC के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 44 मैच खेले चुके हैं, जिसकी 43 पारियों में उन्होंने 41.12 की औसत और 145.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,357 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन का रहा है। इस मुकाबले से पहले उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 56 रन बनाए थे।