LOADING...
IPL 2025: DC इस संस्करण में पहली बार हारी, MI के खिलाफ ये बने रिकॉर्ड्स 
दिल्ली और मुंबई के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: DC इस संस्करण में पहली बार हारी, MI के खिलाफ ये बने रिकॉर्ड्स 

Apr 13, 2025
11:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को DC हासिल नहीं कर पाई। करुण नायर (89) की धमाकेदार पारी भी उन्हें नहीं जीत दिला सकी। यह DC की इस सीजन पहली हार है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तिलक वर्मा ने शानदार 59 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 40 रन निकले। नमन धीर के आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 38 रन की पारी की मदद से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। DC को पहला झटका पहली गेंद पर ही लग गया, लेकिन इसके बाद करुण ने पारी को संभाल ली थी। इसके बाद उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और उसे हार मिली।

अर्धशतक

तिलक की पारी पर एक नजर 

तिलक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए और 33 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.79 की रही। सूर्यकुमार के साथ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 33 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। नमन धीर के साथ उनकी साझेदारी 62 रनों की रही। यह उनके IPL करियर का 8वां और DC के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 26 गेंदों में पूरा किया।

Advertisement

धमाकेदार 

करुण की पारी पर एक नजर 

करुण IPL 2025 में पहला मुकाबला खेल रहे थे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए इस खिलाड़ी के बल्ले से 40 गेंदों में 89 रन निकले। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 222.50 की रही। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक रहा जिसे उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पूरा कर लिया। करुण घरेलू क्रिकेट में भी शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने अभिषेक के साथ 61 गेंदों में 119 रन की साझेदारी निभाई।

Advertisement

उपलब्धि

करुण ने हासिल की ये उपलब्धि 

करुण ने छठे ओवर में जसप्रीत बुमराह को 18 रन बनाए। उन्होंने उस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके अलावा उन्होंने एक गेंद पर 2 रन भी लिए। करुण अब IPL में बुमराह के एक ओवर में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस (17 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा है। करुण से आगे सिर्फ ड्वेन ब्रावो (20 रन, IPL 2018) और पैट कमिंस (26 रन, IPL 2022) हैं।

जानकारी

करुण ऐसा करने वाले DC के दूसरे बल्लेबाज बने 

करुण अब IPL मैच के 1-6 ओवरों में 50 से अधिक रन बनाने वाले DC के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 2 बार ( 24 गेंद में 78 रन और 20 गेंद में 50 रन) यह कारनामा किया था।

अंक तालिका

अंक तालिका पर एक नजर 

इस जीत के बाद अब MI अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। उसने 6 मुकाबले खेले हैं। 2 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। उनके 4 अंक हैं। DC इस हार के बाद 8 अंकों के साथ अब दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) की टीम है। उनके 6 मैच में 8 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

Advertisement