LOADING...
IPL 2025: हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
हेनरिक क्लासेन ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

IPL 2025: हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 23, 2025
09:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी (71) खेली। यह उनके IPL करियर का कुल 7वां और मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक रहा। इस बीच उन्होंने मध्यक्रम में अभिनव मनोहर (43) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी भी निभाई। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

क्लासेन ने 34 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक 

SRH ने जब 13 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब क्लासेन क्रीज पर आए। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभालने का प्रयास किया। दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मनोहर के साथ 99 रन की साझेदारी भी की।

जानकारी

SRH ने बनाए 143 रन

SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। MI से ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 26 रन देते हुए 4 विकेट लिए।

करियर 

ऐसा रहा है क्लासेन का IPL करियर 

क्लासेन ने साल 2018 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 43 मैचों की 40 पारियों में लगभग 40 की औसत से 1,250 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन का रहा है। वह बतौर विकेटकीपर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक शिकार कर चुके हैं।