LOADING...
रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 
रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 23, 2025
09:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में अहम उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

12,000 रन पूरे करने वाले 8वें बल्लेबाज बने 

रोहित अब विराट कोहली के बाद टी-20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। कोहली ने 407 मैचों में 13,208 रन बनाए हुए हैं। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (14,562) व कीरोन पोलार्ड (13,537), पाकिस्तान के शोएब मलिक (13,571), इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (13,610) व जोस बटलर (12,469) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (13,019) ही 12,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले भारतीय हैं रोहित 

रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 159 मैच की 151 पारियों में 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 121 रन का रहा है। उनके अलावा सिर्फ कोहली और बाबर आजम ही अब तक 4,000 से अधिक रन बना पाए हैं।

IPL 

IPL में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं रोहित

रोहित IPL में 6,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 265 मैचों में लगभग 30 की औसत से 6,800 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। वह विराट कोहली (8,326) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित IPL में अपने 300 छक्के पूरे करने के बेहद करीब हैं।