NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स

    भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 18, 2019
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड में होने वाले आगामी 2019 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

    भारतीय टीम क्रिकेट के इस महासंग्राम में अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

    भारत 1983 और 2011 में ICC के इस खिताब पर कब्ज़ा कर चुका है। इस बार कोहली तीसरी बार भारत को विश्व विजेता बनाना चाहेंगे।

    आइये जानते हैं विश्व कप में भारतीय टीम और खिलाड़ियों के बड़े रिकॉर्ड्स।

    रन और शतक

    सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज़्यादा शतक

    विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है।

    ICC के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में सचिन ने 45 मैचों की 44 पारियों में 56.95 की शानदार औसत से 2,278 रन बनाए हैं।

    इसके साथ ही विश्व कप में सचिन के नाम ही सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

    सचिन ने 1992 से 2011 के बीच विश्व कप में सबसे ज़्यादा कुल 6 शतक लगाए हैं।

    जानकारी

    एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

    विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।

    अर्धशतक

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

    विश्व कप के इतिहास में सचिन के ही नाम सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने 1992 से 2011 तक 21 बार 50 से ज़्यादा (शतक मिलकर) रन बनाए हैं।

    इसके साथ ही सचिन के नाम विश्व कप में सबसे ज़्यादा 15 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम दर्ज है। सचिन ने इस टूर्नामेंट में 241 चौके लगाए हैं।

    जानकारी

    विश्व कप के एक मैच में सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड

    विश्व कप के एक मैच में सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड सयुंक्त रूप से मोहम्मद कैफ, सौम्य सरकार और उमर अकमल के नाम है। कैफ ने 2003 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 4 कैच लपके थे।

    साझेदारी

    विश्व कप के इतिहास में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

    राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम विश्व कप के इतिहास में पहली 300+ रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड है।

    द्रविड़ और गांगुली ने 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी की थी।

    विश्व कप के इतिहास में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी भारत के नाम है। 1983 में कपिल देव और सैयद किरमानी ने 9वें विकेट के लिए 126 रनों की नाबाद साझेदारी की थी।

    क्या आप जानते हैं?

    तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है भारत के नाम

    विश्व कप में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है। राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 1999 में केन्या के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 237 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सचिन तेंदुलकर
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019: प्लेऑफ में क्वालीफाई न करने वाली टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीती दिल्ली, एलिमिनेटर मुकाबले में SRH को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: पहली बार नॉकआउट में जीती DC, जानिए दिल्ली की सफलता के 3 बड़े कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स

    सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन भारत की खबरें
    जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली
    किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    जानिए विश्व कप में पाकिस्तान से मैच खेलने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा विराट कोहली

    सौरव गांगुली

    पंड्या-राहुल के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- हम सब इंसान हैं गलतियां हो जाती हैं कॉफी विद करण
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद वडोदरा
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ दिल्ली कैपिटल्स
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 विराट कोहली
    BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: पंत को मिला प्रमोशन तो धवन और भुवनेश्वर का हुआ डिमोशन विराट कोहली
    महिला दिवस पर BCCI से सवाल: महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के मुकाबले 90% कम वेतन क्यों? BCCI
    काम नहीं आया कोहली का विराट शतक, ऑस्ट्रेलिया ने जीता तीसरा वनडे, जानें मैच के रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025