Page Loader
अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद

अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद

Jan 21, 2019
12:09 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन की अस्पताल में ज़िंदगी की जंग जारी है। दरअसल मार्टिन का बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उनके फेंफड़ों और लीवर में चोटें आईं थी। इलाज में पैसों की कमी के कारण उनके परिवार वालों ने BCCI से मदद मांगी थी। जानकारी के मुताबिक BCCI ने मार्टिन के इलाज के लिए Rs. 5 लाख की मदद की है। वहीं बड़ौदा क्रिकेट संघ (BCA) ने भी उन्हें तीन लाख रुपए दिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

BCCI ने की मार्टिन की मदद

इलाज

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे हैं मार्टिन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन बड़ौदा के एक अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे हैं। दरअसल इलाज के दौरान ज़्यादा बिल बन जाने के बाद अस्पताल ने उन्हें दवाई देना बंद कर दिया था। जिसके बाद मार्टिन की पत्नी ने BCCI को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। मार्टिन का इलाज बड़ौदा के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालात अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

ट्विटर पोस्ट

यूसुफ पठान ने मार्टिन के लिए उठाई थी आवाज़

बातचीत

बड़ौदा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय पटेल ने मीडिया से की बातचीत

संजय पटेल ने कहा, "जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की, जिनमें समरजीत शामिल हैं। उन्होंने पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।" इसके बाद उन्होंने कहा, "अस्पताल के बिल पहले से ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुके थे और एक समय अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। BCCI ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।"

जानकारी

पठान भाईयों और ज़हीर खान ने भी की मार्टिन की मदद

जैकब मार्टिन की जानकारी मिलने के बाद संजय पटेल ने पठान भाईयों (इरफान और यूसुफ) और ज़हीर खान से उनके इलाज में सहायता करने के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद तीनों खिलाड़ियों ने मार्टिन की सहायता की।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

सौरव गांगुली की कप्तानी में मार्टिन ने किया था डेब्यू

जैकब मार्टिन ने 1999 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय सौरव गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे। मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच और 2 टी-20 मैच खेले हैं। मार्टिन अपनी कप्तानी में वडोदरा को 2000-01 सीज़न में रणजी ट्रॉफी का खिताब भी जितवा चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह बडौदा टीम के कोच भी रहे हैं।

जानकारी

जैकब मार्टिन का क्रिकेट करियर

जैकब मार्टिन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 138 मैचों में 9,192 रन और 10 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए में मार्टिन ने 101 मैचों में 2,948 रन बनाएं हैं। भारते के लिए मार्टिन ने 10 मैचों में 158 रन बनाएं हैं।