Page Loader
जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ

जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ

Feb 12, 2019
11:45 am

क्या है खबर?

क्रिकेट जगत में इस बात पर गरमागरम बहस होती रहती है कि सर्वकालिक महान क्रिकेटर यानी सबसे बड़ा क्रिकेट खिलाड़ी कौन है। इस चर्चा में जहां सचिन तेंदुलकर के साथ अब विराट कोहली का नाम जुड़ने लगा है। वहीं कुछ लोग इस लिस्ट में धोनी का नाम भी जोड़ते हैं। वैसे क्रिकेट में इन तीनों ही खिलाड़ियों ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। जानिए महेला जयवर्धने के अनुसार इन तीनों में कौन महान क्रिकेटर है।

क्रिकेट रिकॉर्ड

सचिन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड के मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जब भी कोहली कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं, दोनों की तुलनी शुरू हो जाती है। सचिन के नाम जहां 100 शतकों के साथ 34,000 से ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन हैं। वहीं कोहली उनके हर रिकॉर्ड को मैच दर मैच अपने नाम करते जा रहे हैं। ICC के तीनों मुख्य अवार्ड जीतने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

जानकारी

ये रिकॉर्ड धोनी को बनाते हैं महान क्रिकेटर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ICC के सभी मेन इवेंट्स (2007 टी-20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। साथ ही उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

बातचीत

इंडिया टुडे से बातचीत में जयवर्धने ने दी अपनी राय

जयवर्धने ने कहा, "यह सिर्फ विराट की क्षमता के बारे में नहीं है। वह मैदान पर और मैदान के बाहर जिस तरह उम्मीदों और दबाव को संभालते हैं उसके बारे में भी है। हम सचिन को देखते हुए बड़े हुए हैं, जिन्हें शायद इसी बात का अनुभव था।" आगे उन्होंने कहा, "अगली पीढ़ी के लिए शायद यह उम्मीदें विराट के कंधों पर हैं। धोनी के ऊपर भी जिम्मेदारी है। विराट के पास उनके साथ-साथ खिलाड़ियों का एक अच्छा ग्रुप है।"

प्रशंसा

महेला जयवर्धने ने कोहली की जमकर तारीफ की

जयवर्धने ने कहा, "धोनी ने जो किया कप्तान के रूप में यह एक आसान बात नहीं है। इससे विराट यह समझने में कामयाब रहे कि कप्तान की भूमिका मैदान पर है, लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो वह और ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।" इसके बाद उन्होंने कहा, "कुछ ऐसी छोटी चीजें हैं जो एक व्यक्तित्व को परिभाषित करती हैं और वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।"

व्यक्तिगत

24 फरवरी से एक्शन में नज़र आएगी भारतीय टीम

आपको बता दें कि 24 फरवरी से भारतीय टीम एक बार फिर एक्शन में नज़र आएगी। भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है। जिसकी शुरूआत 24 फरवरी को पहले टी-20 मैच के साथ होगी।