Page Loader
किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर

किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर

Feb 12, 2019
02:53 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में लगभग क्रिकेट के हर रिकॉर्ड को अपने नाम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट में कभी न टूटने वाले ढ़ेरों रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन आज ही के दिन यानी 12 फरवरी को महज़ 12 रनों से इतिहास बनाने से चूक गए थे। दरअसल 12 फरवरी, 1990 को अपने छठे टेस्ट में सचिन तेंदुलकर विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे।

सचिन तेंदुलकर

जानिए किस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए थे क्रिकेट के भगवान

16 साल 205 दिनों की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सचिन तेंदुलकर, अगर अपने छठे टेस्ट में शतक बना लेते, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाते। लेकिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर महज़ 12 रनों से इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए। 12 फरवरी, 1990 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उस टेस्ट मैच में सचिन 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड

11 फरवरी को 80 रनों पर नाबाद थे सचिन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 9-13 फरवरी, 1990 को खेले गए नेपियर टेस्ट के तीसरे दिन सचिन 80 रन बनाकर नाबाद थे। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि वह अगले दिन यानी 12 फरवरी को 100 रनों का आंकड़ा छूते ही, दुनिया के सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे और मुश्ताक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। लेकिन टेस्ट के चौथे दिन सचिन तेंदुलकर 88 रन बनाकर डैनी मॉरिसन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

जानकारी

6 महीने बाद सचिन ने लगाया पहला टेस्ट शतक

इस घटना के ठीक 6 महीने बाद अगस्त, 1990 में सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 119 रनों की पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। इसके साथ ही सचिन टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए थे।

क्या आप जानते हैं?

आज ही के दिन 1961 में मुश्ताक मोहम्मद ने लगाया था सबसे कम उम्र में शतक

आज ही के दिन (12 फरवरी) 1961 में भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में पाक के मुश्ताक मोहम्मद (17 साल 82 दिन) ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाया। हालांकि, 40 साल बाद उनके इस रिकॉर्ड को अशरफुल ने तोड़ दिया था।

सूची

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल हैं। अशरफुल ने 2001 में 17 साल 63 दिन की उम्र में शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर पाक के मुश्ताक मोहम्मद हैं, जिन्होंने 17 साल 82 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वहीं भारत के सचिन तेंदुलकर इस सूची में तीसरे नंबर हैं। सचिन ने 17 साल 112 दिन की उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाया था।

ट्विटर पोस्ट

ICC ने ट्वीट कर दिलाई याद